फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 22 Mar 2021 06:36 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विश्व जल दिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘जल शक्ति अभियान’ का आरंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विश्व जल दिवस’ के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘जल शक्ति अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान को ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ नाम दिया गया है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों को सूखे से राहत मिलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

वायरस पर वार : दिल्ली में आज से रोजाना रात 9 बजे तक लगेगा टीका, कोविड नियमों पर सरकार सख्त
आज से लोग सुबह 9 से रात 9 बजे तक कोराना का टीका लगवा सकेंगे। इसके लिए सभी अस्पतालों में तैयारी पूरी हो गई है। टीकाकरण को को बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
सीएम केजरीवाल, एलजी अनिल बैजल - फोटो : पीटीआई
दिल्ली: एलजी को और ताकतवर बनाने वाला विधेयक लोकसभा में आज होगा पेश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उपराज्यपाल (एलजी) को सर्वशक्तिमान बनाने वाले बिल पर सोमवार को लोकसभा की मुहर लग सकती है। सरकार ने इससे संबंधित दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र शासन संशोधन बिल को पारित कराने के लिए सोमवार को इसे पेश कराने का फैसला किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
एमसी चुनाव हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चार नगर निगमों में चुनाव के लिए आज से नामांकन, सात अप्रैल को मतदान
हिमाचल प्रदेश में शहरी निकायों और तीन ब्लॉक में पंचायत प्रधान पदों के चुनाव के लिए 22 से 24 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकनपत्र भर सकेंगे। पहली बार नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिह्न पर होंगे। मतदान 7 अप्रैल को प्रात: 8 बजे से शाम 4 बजे तक करवाया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

दिल्ली का मौसम : अधिकतम पारा 35 के पार, आज और कल बारिश के आसार
दिल्ली में मौसम का मिजाज सोमवार से बदल सकता है। अगले दो दिन तक दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इस वजह से इस सप्ताह के अंत तक सूरज की तेज तपिश से राहत मिल सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें