हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : पीटीआई
लड़ेंगे कोरोना से: साल के अंत तक पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण, 100 करोड़ डोज के लिए आज लॉन्च होगा विशेष गीत
देश में कोरोना वायरस रोधी टीकों की अब तक 99 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं। टीकाकरण इस शानदार रफ्तार के साथ केंद्र सरकार का लक्ष्य इस साल के अंत तक देश की पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण करने की है। यहां पढ़ें पूरी खबर....
विज्ञापन
3 of 6
गृहमंत्री अमित शाह देहरादून में...
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड : देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, आज करेंगे आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने केन्द्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। अमित शाह आज उत्तराखण्ड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में डेंगू : मरीजों को नहीं मिल रहे बेड, सरकारी आंकड़ों में 'गायब' हुए रोगी
डेंगू का संक्रमण अब राजधानी में गंभीर हो गया है। ज्यादातर अस्पतालों में मरीजों को बिस्तर तक नहीं मिल पा रहा है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह दिल्ली में भी डेंगू का स्ट्रेन 2 मरीजों में देखने को मिल रहा है, जिसे काफी घातक माना जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
बारिश से भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
मौसम का हाल: मानसून सितंबर में जाना था, अक्तूबर में उत्तराखंड से केरल तक बरपा रहा कहर
यूपी, उत्तराखंड से लेकर केरल और तमिलनाडु तक इस समय बारिश कहर बरपा रही है। फसलें तबाह हुई हैं, तो बड़ी संख्या में नागरिकों की जान गई है। अक्तूबर से दिसंबर तक तीन महीनों में केरल में उत्तर-पूर्वी मानसून से जितनी बारिश होती है, उसकी 84% 18 अक्तूबर तक हो चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अलर्ट : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, कल से बिगड़ेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 22 से 24 अक्तूबर तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 23 अक्तूबर को मौसम अधिक खराब रहेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...