फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 21 Feb 2021 05:50 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह - फोटो : अमर उजाला

आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में तय होगी आंदोलन की अगली रणनीति 
किसान आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने के लिए शनिवार को कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के 32 संगठनों की बैठक हुई। अब रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी, जिसके बाद आंदोलन की आगे की रणनीति का एलान होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
भाजपा की आज अहम बैठक, पीएम मोदी करेंगे पदाधिकारियों को संबोधित
भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की रविवार को होने वाली बैठक से पहले पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय महासचिवों और राज्यों के संगठन महामंत्रियों के साथ कुछ अहम बैठकें की। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
देश के चार राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी - फोटो : iStock

कोविड-19 की दूसरी लहर के कगार पर भारत? चार राज्यों में कोरोना के मामलों में सबसे अधिक वृद्धि
भारत में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिली है। केरल और महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में सप्ताह भर में कोरोनावायरस के मामलों में काफी तेजी देखी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 7
इंडिया गेट पर दिन में खिली धूप का आनंद लेते लोग... - फोटो : अमर उजाला

कोहरे की चादर में लिपा रहा दिल्ली-एनसीआर, आज से होगा हालात में सुधार
गर्मी की दस्तक के बावजूद अभी सर्दी की पूरी तरह विदाई नहीं हुई है। हल्की ठंड के साथ दिल्ली-एनसीआर सुबह कोहरे की चादर में लिपटा रहा। पालम इलाके में तड़के छाए कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर शून्य दर्ज किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
आज बरनाला में होगी किसानों-मजदूरों को एकजुट करने की कोशिश
आंदोलन को लंबे समय तक चलाने के लिए किसान लगातार प्रयास कर रहे हैं। पंजाब के किसानों को एकजुट करने और उन्हें दोबारा दिल्ली लाने के लिए पंजाब के बरनाला दाना मंडी में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। 
यहां पढ़ेें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस आज : 2021 सत्र से स्कूल से यूनिवर्सिटी तक मातृभाषा में पढ़ाई की आजादी
भारतीय छात्र अगले सत्र से मातृभाषा में पढ़ाई करेंगे। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शैक्षणिक सत्र 2021 सत्र से स्कूलों में पांचवी कक्षा तक अनिवार्य और राज्य चाहें तो आठवीं कक्षा तक अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करवा सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें