फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 जनवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 19 Jan 2022 07:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर@ddsportschannel

IND vs SA: आज से वनडे सीरीज की शुरुआत, कप्तान केएल राहुल ने किए कई खुलासे, विराट और कप्तानी पर भी बोले
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी बुधवार से तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत हो रही है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

3 of 7
NEET Counselling 2021 - फोटो : Social Media

NEET UG: दाखिले के लिए आज से शुरू होगा पंजीकरण, चार चरणों में पूरी होगी काउंसलिंग की प्रक्रिया
केंद्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी के लिए आज से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। काउंसलिंग की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण में 19 से 24 जनवरी तक काउंसलिंग होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 7
अपर्णा यादव - फोटो : ANI

UP Election 2022 : मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा आज भाजपा में शामिल होंगी, जेपी नड्डा से मुलाकात की
भारतीय जनता पार्टी अब अखिलेश यादव को बड़ा झटका देगी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 7
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

Goa Elections 2022: गोवा में कौन होगा आम आदमी पार्टी का सीएम उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल आज करेंगे एलान
आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। पंजाब में सीएम पद के उम्मीदवार के नाम का एलान करने के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार (19 जनवरी) को गोवा में पार्टी की तरफ से खड़े किए जा रहे मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 7
Tata Punch - फोटो : Prateek Singh Saun

Tata Motors: आज से महंगी हो गईं टाटा मोटर्स की गाड़ियां, जनवरी में दूसरी बार बढ़ीं कीमतें
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने मंगलवार को देश में यात्री वाहनों की अपनी रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कीमतों में बढ़ोतरी बुधवार यानी 19 जनवरी से लागू हो जाएगी। टाटा मोटर्स ने अपने वाहनों की कीमत में करीब 0.9 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी की है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे - फोटो : संवाद

सीएम जयराम करेंगे लोकार्पण: मात्र पांच मिनट में करें धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे का सफर
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला से दलाईलामा की नगरी मैक्लोडगंज का नौ किलोमीटर का सफर अब पांच मिनट में होगा। सैलानियों को लंबे जाम से छुटकारा मिलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को करीब 200 करोड़ की लागत से बने धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे का उद्घाटन करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें