फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 16 Feb 2021 07:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं करेंगे गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी 2021: हरिद्वार में कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगा गंगा स्नान
आज वसंत पंचमी पर धर्मनगरी हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए पहुंचने की संभावना है। पुलिस और प्रशासन ने स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। एसएसपी ने सीमा और मेला क्षेत्र में पुलिस को पूरी तरह चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण नियंत्रण के मद्देनजर राज्य सीमा और मेला क्षेत्र में कोरोना की रैंडम जांच बढ़ाने की तैयारी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
रामघाट - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी आज जनता को सौंपेंगे गोरक्षनाथ और रामघाट
वसंत पंचमी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम राप्ती तट के दो घाटों का लोकार्पण करेंगे। नदी के एक तरफ अब तक राजघाट नाम से जाना जाने वाला तट अब गुरु गोरक्षनाथ घाट होगा। दूसरी तरफ का तट श्रीरामघाट नाम से जाना जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई
फिर लगा झटका, लगातार आठवें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार आठवें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। रोजाना बढ़ती तेल की कीमतें नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज डीजल की कीमत में 35 से 38 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत 29 से 30 पैसे तक बढ़ी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
बसंत पंचमी 2019 - फोटो : अमर उजाला
वास्तु नियमों का ध्यान रखकर करें मां सरस्वती की उपासना, विद्यार्थियों को मिलेगी कामयाबी
सनातन धर्म में सरस्वती पूजा का विशेष महत्व है। देवी सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है। ज्ञान, वाणी, बुद्धि, विवेक, विद्या और सभी कलाओं से परिपूर्ण मां सरस्वती की इस दिन पूजा अर्चना की जाती है। वसंत पंचमी का दिन शिक्षा प्रारंभ करने, नई विधा, कला, संगीत आदि सीखने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। छोटे बच्चों को इस दिन अक्षर ज्ञान कराया जाता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
IPO - फोटो : pixabay
रेलटेल कंपनी का 819 करोड़ रुपये का आईपीओ आज से खुलेगा
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को अपने आईपीओ के लिए बोली का दायरा 93-94 रुपये तय किया, और आईपीओ आम बोली के लिए आज 16 फरवरी को खुलेगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए सरकार 87,153,369 इक्विटी शेयरों की पेशकश कर रही है, जिसकी हिस्सेदारी 27.16 प्रतिशत होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें