हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
चुनाव आयोग
- फोटो : social media
पश्चिम बंगाल चुनाव: आज आयोग की सर्वदलीय बैठक, रैलियों पर लग सकती है पाबंदी
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, आयोग बैठक में रैलियों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रख सकता है। संविधान के अनुच्छेद-324 के तहत शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए उसके पास यह अधिकार है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
कोरोना टेस्ट
- फोटो : PTI
कोरोना से बिगडे़ हालात: एक दिन में 2.16 लाख मामले, 1184 मौतें और 15 लाख सक्रिय मामले
कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है। गुरुवार को पहली बार इसने एक दिन में दो लाख संक्रमण का आंकड़ा पार कर लिया। ये इससे एक दिन पहले के मुकाबले 9 फीसदी अधिक था। इस दौर 1184 मरीजों की मौत हुई जो पिछले साल सितंबर के बाद सबसे ज्यादा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
कोरोना संक्रमण: राजस्थान में आज शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू
राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बृहस्पतिवार देर रात शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक राज्य में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
सीएसके बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : अमर उजाला
आज CSK से टक्कर लेंगे पंजाब किंग्स: जीत की राह पर लौटने को बेकरार धोनी के धुरंधर
महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में जीत की राह पर लौटने के लिए शुक्रवार को पंजाब किंग्स के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के सामने गेंदबाजी में सुधार करके उतरना होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
सहूलियत: दिल्ली से पूर्वांचल के लिए चलेगी तीन समर स्पेशल ट्रेन, देखें गाड़ियों की सूची
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पूर्वांचल के लिए तीन समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। यह ट्रेन दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से दरभंगा, सीतामढ़ी व जोगबनी के लिए चलेगी। सीतामढ़ी, जोगबनी स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल को व दरभंगा स्पेशल 16 अप्रैल को रवाना की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...