फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 14 Sep 2021 06:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी और सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आज राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अलीगढ़ नोड का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शिलान्यास समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। सवा घंटे में सीएम ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और भाजपाइयों को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों योजनाओं से अलीगढ़ मंडल और आसपास जिलों के विकास को तेज गति मिलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
भाजपा हाईकमान: दिल्ली तलब किए सीएम जयराम, राजनीतिक गलियारों में चढ़ा सियासी पारा
भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंगलवार को नई दिल्ली तलब किया है। इससे राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चा है। गुजरात प्रकरण के एकदम बाद जयराम ठाकुर को शिमला पहुंचते ही फिर से बुलाने के इस घटनाक्रम ने प्रदेश के राजनेताओं को चौंका दिया है। कांग्रेस नेताओं को तो इससे सीएम को घेरने का मौका मिल गया है। वे यहां तक कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री जयराम को हटाया जा रहा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
सबसे विशाल और रहस्यमयी ग्रह - फोटो : अमर उजाला
आसमानी हलचल: सौर मंडल का सबसे रहस्यमयी और विशाल ग्रह आज आएगा पृथ्वी के सर्वाधिक निकट
सितंबर का महीना आकर्षक खगोलीय घटनाओं से भरा रहा। अब सौर मंडल का रहस्यमयी और विशाल ग्रह मंगलवार 14 सितंबर को पृथ्वी के सर्वाधिक निकट आ रहा है। दूरबीन की सहायता से इसे देखा भी जा सकेगा। रात को आकाश में चौथाई चंद्रमा की आभा में नेपच्यून अपने सबसे चमकीले नीले रंग में नजर आएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
भारी बारिश - फोटो : ANI
Weather Updates: ओडिशा से लेकर महाराष्ट्र तक उफान पर नदियां, बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी,  कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा में आसमान से बारिश आफत बरसा रही है। गुजरात के राजकोट और जामनगर में भारी बारिश से पहली मंजिल तक मकान डूब गए हैं। राजकोट में स्कूल- कॉलेज बंद हैं। दिल्ली में भी बरिश से सोमवार को सब्जी मंडी क्षेत्र में एक घर गिर गया जिसमें दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बारिश ने 63 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
radha ashtami - फोटो : अमर उजाला
Radha Ashtami: आज मनाया जा रहा है राधा अष्टमी, जानिए कैसे जन्मोत्सव मानकर करें पूजन अर्चन
राधा अष्टमी का पर्व 14 सितंबर, मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस बार यह पर्व भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि ज्येष्ठा नक्षत्र और आयुष्मान योग में मनाया जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें