फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 जून : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 13 Jun 2021 07:19 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

जी-7 शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री मोदी ने किया, ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ का आह्वान, आज भी करेंगे सत्र को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी-7 शिखर सम्मेलन के एक सत्र को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए कोरोना वायरस महामारी से प्रभावी तौर पर निपटने के लिए ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ दृष्टिकोण को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कोविड-19 रोधी टीकों के लिए पेटेंट छोड़ने को लेकर जी-7 के देशों के समर्थन का भी आग्रह किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राहत भरी रिपोर्ट: तीसरी लहर में संक्रमित बच्चों के अधिक गंभीर बीमार होने के साक्ष्य नहीं
देश में कोरोना की तीसरी लहर आने पर संक्रमित बच्चों के अधिक गंभीर रूप से बीमार पड़ने के ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। लैंसेंट कोविड मिीशन इंडिया टास्क फोर्स ने अब तक के आंकड़ाें की समीक्षा के बाद यह दावा किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 7
ihbas
फिर मुसीबत : कोरोना को मात दे चुके लोगों को मनोरोग ने घेरा, अस्पताल में भर्ती की नौबत
कोरोना की चपेट में आने के बाद लोग शारीरिक के साथ-साथ अब मनोरोगी भी हो रहे हैं। इनमें कुछ की हालत इतनी गंभीर हो गई है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना लोगों के मस्तिष्क को भी प्रभावित कर रहा है। यही कारण है कि ठीक होने के बाद भी वे मनोरोग से ग्रसित हो रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 7
new delhi railway station
उत्तर रेलवे : दिल्ली मंडल में प्लेटफॉर्म टिकट अब 30 रुपये का, भीड़ कम करने की कवायद
उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल के आठ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। इन स्टेशनों में नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्द्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली सराय रोहिल्ला और दिल्ली छावनी शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 7
फ्रेंच ओपन 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

French Open 2021: जोकोविच और सितसिपास में आज होगी खिताबी जंग, कौन पड़ेगा किस पर भारी
फ्रेंच ओपन पुरुष सिंगल्स के फाइनल में राफेल नडाल को हराने के बाद जोकोविच ने बड़ी विनम्रता से कहा, ये एक ऐसा मैच था जिसे आप हमेशा याद रख सकते हैं, मेरे टेनिस करियर में ये तीसरा सबसे यादगार मैच था। विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने सेमीफाइनल में नडाल को 3-6, 6-3, 7-6, 6-2 से शिकस्त दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हमले में शहीद सुरक्षाकर्मी... - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर : कोरोना ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निशाना बना रहे हैं आतंकी
घाटी में आतंकियों और उनकी गतिविधियों पर लगातार बढ़ते दबाव के चलते वह बौखला गए हैं। आतंकी नई साजिश के तहत उन सुरक्षाकर्मियों को निशाना बना रहे हैं जो कोरोना की अतिरिक्त ड्यूटी पर तैनात किए जा रहे हैं। पिछले दो दिनों के भीतर यह ऐसा ही दूसरा हमला है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें