फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 12 Oct 2021 07:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
किसानों से बात करते राकेश टकैत - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी कांड: किसानों का सरकार को दिया अल्टीमेटम खत्म, आज से देशव्यापी आंदोलन की तैयारी
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले में किसान संगठनों का सरकार को दिया अल्टीमेटम सोमवार को खत्म हो रहा है। अब इस मामले में संगठन देशभर में प्रदर्शन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसानों का कहना है कि मंगलवार सुबह तक सरकार को दी गई मांगों को लेकर इंतजार करेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश सहित देशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
राम रहीम - फोटो : अमर उजाला
रणजीत हत्याकांड : डेरामुखी समेत पांच दोषियों की सजा पर फैसला आज
बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में 19 साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत मंगलवार को डेरामुखी राम रहीम सिंह समेत पांच दोषियों को सजा सुनाएगी। इसके लिए पंचकूला पुलिस ने कड़ी सुरक्षा कर ली है। पुलिस ने 17 नाके लगाकर शहर की सुरक्षा में 700 जवानों को तैनात किया है। जिला अदालत के बाहर भी पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
बिजली संकट - फोटो : istock
बिजली संकट: 70 संयंत्रों में चार दिन से कम का कोयला, आज पीएम के प्रधान सचिव करेंगे बैठक
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में जारी कोयला संकट के बीच चार दिन से भी कम के लिए कोयला स्टॉक वाले संयंत्रों की संख्या एक सप्ताह में 64 से बढ़कर 70 हो गई। ये आंकड़े रविवार तक के हैं। इन संयंत्रों में कोयला नहीं पहुंचा तो बिजली उत्पादन कभी भी बंद हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
अहम बैठक: अफगानिस्तान को लेकर आज जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री मोदी
अफगानिस्तान में हालात को लेकर मंगलवार को होने वाले जी-20 नेताओं के शिखर सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वर्चुअल माध्यम से होने वाले इस सम्मेलन में तालिबान द्वारा सत्ता का नियंत्रण हासिल करने के बाद युद्ध ग्रस्त देश में बनी स्थिति पर व्यापक विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी - फोटो : Agency
लखीमपुर हिंसा: आज मनाया जाएगा शहीद किसान दिवस, संयुक्त किसान मोर्चा देगा श्रद्धांजलि
तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान मंगलवार को लखीमपुर खीरी हिंसा में जान गंवाने वाले किसानों की याद में 'शहीद किसान दिवस' के तौर पर मनाएंगे। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसानों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें