हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
यूपी चुनाव 2022: आज प्रदेश की सियासी गर्माहट नापने काशी आ रहे हैं गृहमंत्री अमित शाह, तय करेंगे भाजपा की योजना
बढ़ती ठंड के बीच यूपी की सियासी गर्माहट नापने गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार 12 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। प्रदेश की चुनाव प्रबंधन टीम की बैठक के समापन सत्र में अमित शाह करीब तीन घंटे के मंथन में विधानसभा चुनाव में भाजपा की योजना तय करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
मुरादाबाद और अमरोहा में यहां होंगे कार्यक्रम
- फोटो : Amar Ujala
UP Election 2022: आज मुरादाबाद और अमरोहा में सत्ता का संग्राम, जनता के मुद्दों पर होगी बात, नेताओं से होंगे तीखे सवाल
अगर आप मुरादाबाद और अमरोहा के रहने वाले हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज यानी शुक्रवार 12 नवंबर को आपके शहर में होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र गिरि केस : सीबीआई के हाथ लगा ऑडियो क्लिप, आनंद गिरि की आवाज होने की आशंका, सुनवाई आज
अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की रहस्यमय हालात में मौत का राज खुलने की उम्मीदें एक बार फिर जगी हैं। दरअसल सीबीआई के हाथों एक ऑडियो क्लिप लगी है जो इस मामले के खुलासे में अहम सबूत साबित हो सकती है। कहा जा रहा है कि इस क्लिप में आनंद गिरि की आवाज है और इसी की पुष्टि के लिए सीबीआई ने उसके वॉइस सैंपल लेने की कोर्ट से अनुमति मांगी है। आवाज आनंद गिरि की है या नहीं इस मामले पर आज सुनवाई होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
आईपीएस अधिकारी
- फोटो : SVP National Police Academy
आईपीएस दीक्षांत : लगातार तीसरे साल महिला अधिकारी करेगी परेड का नेतृत्व
भारतीय पुलिस सेवा के नए ट्रेनी अधिकारियों की दीक्षांत परेड का नेतृत्व लगातार तीसरे साल महिला अधिकारी करेगी। यह प्रशिक्षु आईपीएस पंजाब काडर की डॉ. दर्पण अहलूवालिया हैं जो पहले चरण के बेसिक कोर्स प्रशिक्षण की टॉपर बनी हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) की दीक्षांत परेड शुक्रवार को होगी और महिला अधिकारी द्वारा परेड का नेतृत्व करने का यह अकादमी के इतिहास में छठा मौका है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
गोरखपुर: आज 228 केंद्रों पर होगी नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा, दो पालियों में होगा आयोजन
मानव एवं विकास मंत्रालय एनसीईआरटी व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा शुक्रवार को जिले के 228 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में सुबह 10:30 से दो बजे तो दोपहर 3:30 से पांच बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा में कक्षा तीसरी, 5वीं, 8वीं और 10वीं के छात्र शामिल होंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...