फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 10 May 2021 07:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Top News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
Lockdown and corona curfew - फोटो : PTI

Lockdown: देश के इन राज्यों में आज से लॉकडाउन, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद, किसे मिली छूट
दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी गई। वहीं, देश के बड़े हिस्से में सख्त पाबंदियां लागू हैं। तमिलनाडु, राजस्थान और पुडुचेरी में सोमवार से दो हफ्ते का लॉकडाउन शुरू होगा जबकि कर्नाटक में लॉकडाउन जैसी पाबंदी 24 मई तक प्रभावी रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 7
हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : facebook

असम: हिमंत बिस्व सरमा आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा सोमवार को यहां श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सरमा ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 7
भारतीय रेल - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना का असर: रेलवे ने दर्जनों ट्रेनों को किया रद्द, यहां देखें पूरी सूची
देश में कोरोना की दूसरी लहर अपने चरम पर है। वहीं राज्य सरकारों ने लॉकडाउन और कड़ी पाबंदियां लगा रखी है। ज्यादातर उद्योग बंद पड़े हैं ऐसे में कामगार अपने घर लौटने लगे हैं। रेलवे ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपनी स्पेशल ट्रेनों को बंद करने का निर्णय लिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 7
केपी शर्मा ओली - फोटो : ANI
नेपाल: पीएम ओली की किस्मत का फैसला सोमवार को, संसद में पेश होगा विश्वास मत
नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की किस्मत का फैसला सोमवार को होगा। संसद के निचले सदन में बहुमत साबित करने के लिए उन्हें विश्वास मत में जीत हासिल करनी होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 7
बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई

पश्चिम बंगाल: आज 43 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना, कई नए चेहरे होंगे
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सोमवार को राजभवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुराने वफादार और कुछ नए चेहरों के शपथ लेने की संभावना है। तृणमूल कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि 19 राज्य मंत्रियों सहित कुल 43 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

सुप्रीम कोर्ट: कुंभ मेले और चुनावों में कोविड नियम तोड़ने के मुद्दे पर सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को उस जनहित याचिका को सुनेगा, जिसमें नोएडा के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड संजय कुमार पाठक ने कई राज्यों में विधानसभा चुनावों और हरिद्वार में आयोजित किए गए कुंभ मेले के दौरान कोविड-19 महामारी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें