हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
1 मई से टीकाकरण: राज्यों ने बताया- नहीं है वैक्सीन, केंद्र ने कहा- टीके का संकट नहीं
कोरोना वैक्सीन के भंडारण को लेकर एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकारें आमने-सामने आ चुकी हैं। इस बार भाजपा शासित प्रदेशों ने भी कहा कि उनके पास वैक्सीन का पर्याप्त भंडारण नहीं है। इसलिए एक मई से चौथा चरण शुरू नहीं कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
corona virus in India
- फोटो : PTI
Corona second wave: कोरोना वायरस ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार एक दिन में चार लाख से अधिक मामले
देश में कोरोना का कहर फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को कोरोना वायरस के मामलों ने नया रिकॉर्ड बनाया। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के चार लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले सिर्फ अमेरिका में ही एक दिन में चार लाख से अधिक मामले सामने आए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
IPL 2021 : जीत का छक्का लगाने उतरेगी चेन्नई, ये होगी प्लेइंग इलेवन
महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुरपकिंग्स और मौजूदा चैंपियन रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस में शनिवार को फिरोजशाह कोटला में होने वाले आईपीएल मुकाबले में रोमांचक जंग होने की उम्मीद हैं। दो हार के बाद जीत की राह पर लौटी मुंबई की टीम चेन्नई का विजय रथ रोककर अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
पानी की किल्लत....
- फोटो : पिक्साबे
दिल्लीवासियों पर दोहरी मार : आज घरों में नहीं आएगा पीने का पानी, सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट खाली
कोरोना का संकट पहले से ही झेल रहे दिल्ली वासियों को अब दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। इस तपती गर्मी में उनकी पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की खबर है। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि शनिवार को दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में पेय जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली का हाल : राजधानी में हर 4 मिनट में हो रही है एक कोरोना संक्रमित की मौत
राजधानी में कोरोना का संक्रमण कितना भयानक रूप ले चुका है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में प्रत्येक 4 मिनट में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो रही है। लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़ों के साथ कुल मृत्युदर में भी इजाफा हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...