फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

01 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 01 Mar 2022 06:41 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई-पीटीआई (फाइल)
Russia Ukraine News Live: कनाडा ने तेल आयात पर लगाया प्रतिबंध, यूएनजीए में एक-दूसरे पर बरसे रूस और यूक्रेन, 12 रूसी राजनयिक निष्कासित
यूक्रेन ने रूस को पिछले चार दिनों से कीव के बाहर रोक कर रखा है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए सबसे कठिन होने वाले हैं। वहीं जी 7 नेताओं ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की।
यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

3 of 6
कोरोनावायरस - फोटो : Pixabay

आईआईटी के वैज्ञानिकों का दावा: 22 जून से शुरू होगी कोरोना की चौथी लहर, जानिए कब होगी पीक पर
आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना की चौथी लहर की दस्तक 22 जून से हो सकती है। 23 अगस्त के करीब चौथी लहर का पीक होगा और 22 अक्तूबर तक इसका प्रभाव पूरी तरह धीमा पड़ जाएगा। वैज्ञानिकों का यह शोध मेड आर्किव वेबसाइट पर प्रकाशित भी हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
अमूल दूध के दाम बढ़े - फोटो : अमर उजाला

Amul Price Hike: अमूल ने दिया ग्राहकों को झटका, दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए दूध के दाम, नई कीमतें आज से लागू
देशभर में अमूल दूध का एक बड़ा और जाना-पहचाना ब्रान्ड है। सोमवार को कंपनी ने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया। दरअसल, अमूल ने बाजारों में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई कीमतें मंगलवार से लागू की जाएंगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर को नौ क्विंटल फूलों से सजाया गया - फोटो : amar ujala

महाशिवरात्रि: नौ क्विंटल फूलों से सजा ओंकारेश्वर मंदिर, आज होगी केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित
महाशिवरात्रि के पावन पर्व के लिए पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर को नौ क्विंटल फूलों से सजाया गया है। आज मंगलवार को पंचांग गणना के अनुसार भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि भी तय की जाएगी। साथ ही मंदिर के गर्भगृह में चार पहर की विशेष पूजा-अर्चना भी होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

UP Election 2022 : आज थम जाएगा छठे चरण का चुनाव प्रचार, 10 जिलों की 57 सीटों पर 3 मार्च को डाले जाएंगे वोट
छठे चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार को थम जाएगा। इस चरण में 3 मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा। जिन जिलों में चुनाव होने हैं उनमें बलिया, गोरखपुर, बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महाराजगंज, बस्ती और अंबेडकरनगर शामिल हैं। इन जिलों के 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें