फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Space News: पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉयड, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

Mon, 28 Feb 2022 05:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉयड - फोटो : iStock
वैज्ञानिक काफी लंबे समय से एस्टेरॉयड (Asteroid ) को धरती के लिए खतरा बता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर धरती से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो बड़ी तबाही आ सकती है। बताया जाता है कि अभी तक सिर्फ एक बार पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर हुई थी जिसके बाद दुनिया से डायनासोर खत्म हो गए थे। अब एक बार फिर एक विशालकाय एस्टेरॉयड के धरती से टकराने का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (US Space Agency NASA) ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। 

बताया जाता है कि अगर अब धरती से एस्टेरॉयड टकराता है, तो इंसान का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। इसलिए वैज्ञानिक अंतरिक्ष में एस्टेरॉयड पर नजर रखते हैं। नासा ने बताया है कि 4 मार्च को एक  विशालकाय एस्टेरॉयड धरती के नजदीक से गुजरेगा जिसका नाम वैज्ञानिकों ने 138971 (2001 CB21) रखा है।  आइए जानते हैं इस विशालकाय एस्टेरॉयड के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉयड - फोटो : iStock

नासा की तरफ से 138971 (2001 CB21) एस्टेरॉयड को खतरा (पोटेंशियली हजार्ड्स) बताया है। अगर यह एस्टेरॉयड धरती से टकराता है, तो तबाही मच सकती है, लेकिन इसकी संभावना बेहद कम है। इसके बावजूद वैज्ञानिक इस पर नजर रखे हुए हैं। कहा जा रहा है कि आकार में ये दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा से भी काफी बड़ा है। 
विज्ञापन

3 of 4
पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉयड - फोटो : Twitter @SPACEdotcom

नासा ने बताया है कि यह एस्टेरॉयड 4 मार्च को सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर धरती के पास से गुजरेगा। नासा के मुताबिक, यह धरती से तीन मिलियन दूरी से जाएगा, लेकिन अगर इस पर गुरुत्वाकर्षण का असर पड़ता है, तो धरती के लिए मुसीबत बन सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉयड - फोटो : iStock
वैज्ञानिकों को अभी इसके आकार को लेकर संदेह है। कई वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तक इतना बड़ा एस्टेरॉयड नहीं देखा गया है। उनका कहना है कि वैज्ञानिकों के कैलकुलेशन में हुई गड़बड़ी की वजह से ऐसा हो सकता है। इसको पहली बार साल 2001 में देखा गया था जिसके बाद से वैज्ञानिक इस पर नजर रख रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें