फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 25 Mar 2022 06:56 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
राजभवन में सीएम योगी और स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला

आज से योगीराज 2.0 : शाम चार बजे योगी आदित्यनाथ लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद
योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जाएंगे जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा प्रदेश की सत्ता संभालेंगे। बृहस्पतिवार को भाजपा के विधानमंडल दल ने योगी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
संसद भवन - फोटो : पीटीआई

दिल्ली निकाय एकीकरण: गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में पेश करेंगे संशोधन विधेयक
दिल्ली के तीनों नगर निगमों का विलय करने के लिए दिल्ली नगर निगम अधिनियम-1957 में संशोधन करने संबंधी दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक-2022 शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में प्रस्तुत करेंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को दिल्ली के तीनों नगर निगमों के विलय के विधेयक को मंजूरी दे दी थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
एस जयशंकर- वांग यी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अहम दौरा: चीन के विदेश मंत्री वांग यी दिल्ली पहुंचे, आज सुबह 11 बजे करेंगे एस जयशंकर से मुलाकात
चीन के विदेश मंत्री वांग यी दिल्ली पहुंच गए हैं। वह आज एनएसए अजित डोभाल और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि वांग शुक्रवार सुबह 11 बजे दिल्ली में जयशंकर से मुलाकात कर सकते हैं। उनका यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर  विश्व में तनाव गहराया हुआ है। भारत और चीन दोनों इस मामले में तटस्थता का रुख अपनाए हुए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
स्मृति ईरानी - फोटो : Agency (File Photo)

दिल्ली : भारत भाग्य विधाता महोत्सव का आगाज आज से, 10 दिन तक चलेगा
दिल्ली में 17वीं सदी के प्रतिष्ठित स्मारक लाल किला में भारत के इतिहास, कला, विरासत, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित करने वाला 10 दिवसीय लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता शुक्रवार यानी 25 मार्च से शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी इस कार्यक्रम का आगाज करेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली विश्वविद्यालय। - फोटो : सोशल मीडिया

प्रस्ताव: डीयू में सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट से दाखिले की संरचना पर आज मुहर संभव
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से स्नातक में दाखिले सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट(सीयूईटी) से होने है। दाखिले की संरचना पर शुक्रवार को अंतिम मुहर लग सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें