फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: यूपी में योगी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा और धोनी के छोड़ी कप्तानी, पढ़ें अहम समाचार सिर्फ एक क्लिक पर

Thu, 24 Mar 2022 10:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक गुरुवार को लखनऊ में हुई। यहां योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं,  आईपीएल 2022 के शूरू होने में महज दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और सिनेमा जगत की बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं...
 
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक गुरुवार को लखनऊ में हुई। यहां योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं,  आईपीएल 2022 के शूरू होने में महज दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और सिनेमा जगत की बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
एमएस धोनी - फोटो : amar ujala graphics
40 साल के धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ी
आईपीएल 2022 के शुरू होने में महज दो दिन का समय बाकी है लेकिन उससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से चौंकाने वाला फैसला किया है। उन्होंने टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंप दी है। धोनी ने खुद से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। वे आईपीएल के 15वें सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
योगी आदित्यनाथ की नई कैबिनेट - फोटो : Amar Ujala
योगी सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए
भाजपा के विधानमंडल दल की गुरुवार को लोकभवन में आयोजित बैठक में योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष 273 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में योगी आदित्यनाथ के नाम एक रिकार्ड दर्ज हो गया। योगी एक मात्र ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जो अपना पांच वर्ष कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
भारतीय रेलवे। - फोटो : Amar Ujala
भारतीय रेलवे को सरकार ने कही बात
भारतीय रेलवे ने भले ही सफर के दौरान यात्रियों को कंबल और चादर उपलब्ध कराने की घोषणा भले ही कर दी हो, लेकिन अभी भी ट्रेन में यात्रियों को ये सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है। आए दिन रेल यात्री इसकी शिकायत रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों से करते नजर आ रहे हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने एक स्पष्टीकरण जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने हैं। - फोटो : अमर उजाला
यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी में धामी सरकार
पहली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने चुनाव से पहले कहा था कि यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड लेकर आएंगे। हमारा राज्य दो-दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से भी लगा है। ऐसे में जरूरी है कि उत्तराखंड में ऐसा कानून हो जो सभी के लिए समान हो। समाज, विधि विशेषज्ञ को मिलाकर हम एक समिति बनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
चीनी विदेश मंत्री वांग यी और एस जयशंकर (file photo) - फोटो : ANI
चीन के विदेश मंत्री वांग यी दिल्ली पहुंचे
चीन के विदेश मंत्री वांग यी दिल्ली पहुंच गए हैं। वह कल एनएसए अजित डोभाल और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। उनका यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर  विश्व में तनाव गहराया हुआ है। भारत और चीन दोनों इस मामले में तटस्थता का रुख अपनाए हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
परमबीर सिंह - फोटो : Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र सरकार को झटका
पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के मामले में महाराष्ट्र पुलिस और राज्य सरकार को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा परमबीर के खिलाफ दर्ज पांच आपराधिक मामलों की जांच सीबीआई का सौंपने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर आगे एफआईआर दर्ज की जाती है, तो उसे सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया जाए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह परमबीर सिंह का निलंबन रद्द नहीं कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें