फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 20 Mar 2022 06:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पल्स पोलियो अभियान - फोटो : एएनआई

यूपी: सीएम योगी आज गोरखपुर से करेंगे पोलियो अभियान की शुरुआत, 3.40 करोड़ बच्चों को दी जाएगी खुराक 
प्रदेश में रविवार से पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत 3.40 करोड़ बच्चों को पोलियो खुराक दी जाएगी। ये सभी पांच साल से कम उम्र के बच्चे हैं। अभियान की शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 7
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट बैठक: हिमाचल की नई आबकारी नीति पर आज लगेगी मुहर, टोल टैक्स बैरियरों पर होगा फैसला
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में रविवार होगी। बैठक में नई आबकारी नीति पर मुहर लग सकती है। आगामी वित्त वर्ष में शराब ठेकों की नीलामी के आसार कम हैं। ठेकों के नवीनीकरण का फैसला होने की संभावना है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 7
आदेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली: किसानों के मुद्दे पर भाजपा नेता आज करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव, प्रदेश अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद
दिल्ली के किसानों के मुद्दे पर भाजपा ने दिल्ली सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता पिछले 40 दिन से मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना दे रहे हैं। धरने को समर्थन देने के लिए प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद व विधायक मौजूद रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 7
मणिपुर के कार्यवाहक सीएम एन बीरेन सिंह - फोटो : ANI

मणिपुर: आज दोपहर भाजपा विधायक दल की बैठक होने की संभावना
मणिपुर का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका पता आज (20 मार्च) चल सकता है। आज मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक दोपहर तीन बजे होने की संभावना है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 7
बांके बिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

वृंदावनः बांकेबिहारी मंदिर में आज से बदलेगा दर्शन का समय, जानिए कब खुलेंगे कपाट
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ग्रीष्मकालीन पूजा राग सेवा का क्रम होली की दूज रविवार से प्रारंभ होगा, जिसके तहत न केवल मंदिर दर्शन का समय परिवर्तित होगा, बल्कि सेवायतों द्वारा ठाकुरजी की ग्रीष्मकालीन पूजा पद्धति के अनुसार की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नाविकों और मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी। - फोटो : ANI

Cyclone Asani: तटरक्षक बल ने नाविकों और मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी
चक्रवाती तूफान ‘आसनी’ के बढ़ते खतरे को देखते हुए बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के दक्षिण इलाकों में मौजूद भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने सभी नाविकों और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें