फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: वैज्ञानिकों की इस गलती से हुआ था हत्यारिन मधुमक्खियों का जन्म, ले चुकी हैं 400 लोगों की जान

Sat, 19 Mar 2022 08:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हत्यारिन मधुमक्खियों का जन्म - फोटो : Pixabay
मधुमक्खी का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं, क्योंकि उनके काटने के बाद बेहद दर्द होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि वह जहां काट लेती हैं उस स्थान पर सूजन आ जाती है। छोटे से दिखने वाले इस जीव से लोग डरते हैं। अगर मधुमक्खी दिख जाती है, तो लोग उससे दूर भागते हैं। इसी कड़ी में हम आपको एक ऐसी मधुमक्खी के बारे में बताते हैं जिसे हत्यारिन मधुमक्खी कहा जाता है। इसका नाम सुनकर ही लोग खौफ खाते हैं। 

इस हत्यारिन मधुमक्खियों के काटने की वजह से अभी तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है। मधुमक्खियों के काटने से हुई मौत के मामले रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा इन मधुमक्खियों ने और भी लोगों को अपना शिकार बनाया होगा। इनकी एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि अमेरिका के बेलीज शहर में ऐसी ही एक मधुमक्खी के काटने से एक महिला की मौत हो गई है। आइए जानते हैं इन हत्यारिन मधुमक्खियों के बारे में...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हत्यारिन मधुमक्खियों का जन्म - फोटो : Pixabay
सबसे हैरानी वाली बात यह है कि वैज्ञानिकों के प्रयोग में गलती की वजह से इन मधुमक्खियों का जन्म हुआ है। समय के साथ ही इन मधुमक्खियों की आक्रामकता बढ़ती गई और अमेरिका के दक्षिण और मध्य इलाके में इनकी संख्या अधिक है। 
विज्ञापन

3 of 7
हत्यारिन मधुमक्खियों का जन्म - फोटो : Pixabay

कैसे हुआ था इन मधुमक्खियों का जन्म?

वैज्ञानिक 1950 के दशक में मधुमक्खियों से शहद का उत्पादन बढ़ाने के बारे में सोच रहे थे। इसके लिए उन्होंने एक नई प्रजाति विकसित करने की तैयारी की और उन्होंने 1957 से इसकी शुरुआत की। ब्राजील की सरकार ने बायोलॉजिस्ट वॉरविक ई. केर (Warwick E. Kerr) को मधुमक्खी विकसित करने को कहा जिससे शहद के उत्पादन को बढ़ाया जा सके। इसके बाद वह यूरोपियन मधुमक्खी को अमेरिका में ले आए और नई प्रजाति विकसित कर दी।

4 of 7
हत्यारिन मधुमक्खियों का जन्म - फोटो : Pixabay

आईएफएल साइंस की रिपोर्ट में बताया गया है कि वैज्ञानिक मधुमक्खी की नई प्रजाति को अधिक प्रभावी बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अफ्रीकी और यूरोपियन मधुमक्खियों में मेटिंग कराई। यूरोपियन मधुमक्खी में अफ्रीकन जीन्स मिल गया। समस्या तब खड़ी हुई जब यह धीरे-धीरे आक्रामक हो गईं। 
विज्ञापन

5 of 7
हत्यारिन मधुमक्खियों का जन्म - फोटो : Pixabay

एक दिन  20 कॉलोनियों से मधुमक्खियां बाहर आ गईं। अमेरिका के दक्षिण और मध्य इलाकों में हजारों मधुमक्खियां फैल गईं। वैज्ञानिकों को लगता था कि यह बाहर की गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाएंगी, लेकिन उनकी सोच पूरी तरह से गलत साबित हुई। समय के साथ ही इनकी संख्या और आक्रामकता बढ़ गई। साल 1980 तक कैलिफोर्निया से लेकर फ्लोरिडा तक फैल चुकी थीं। इनके काटने से कई लोगों की मौत के मामले भी सामने आए। 
विज्ञापन

6 of 7
हत्यारिन मधुमक्खियों का जन्म - फोटो : Pixabay

यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स से जुड़े मधुमक्खियों के विशेषज्ञ प्रो. फ्रांसिस रैटनिक्स ने हैरान करने वाली बात बताई है। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी के एक हजार डंक मारने पर किसी शख्स की मौत हो सकती है। कुछ दिनों पहले इसके काटने से एक महिला की मौत हुई है। मधुमक्खियों को छेड़ने पर उन्होंने महिला को काट लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हत्यारिन मधुमक्खियों का जन्म - फोटो : Pixabay

विशेषज्ञों का कहना है कि मधुमक्खियां अपनी कॉलोनी को बचाने के लिए कुछ भी करती हैं। कॉलोनी से छेड़छाड़ करने पर यह चारों तरफ से हमला करती हैं जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें