फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

05 अप्रैल: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 05 Apr 2022 06:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 8
आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला

भावी एजेंडे पर चर्चा: हरिद्वार में आज से आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक, मोहन भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले रहेंगे मौजूद
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सात दिवसीय राष्ट्रीयचिंतन बैठक मंगलवार से हरिद्वार के पास रायवाला में होगी। इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मौजूद रहेंगे। सात दिन के चिंतन में संघ अपने कामकाज की समीक्षा करने के साथ ही भावी एजेंडा तय करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 8
डीयू एडमिशन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

डीयू एडमिशन: आज होगी दाखिला नीति की घोषणा, गैप ईयर वाले छात्र भी दे सकते हैं दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा
बीते साल बारहवीं पास कर चुके छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले को लेकर बड़ी राहत मिलने जा रही है। ऐसे छात्र जिन्होंने बीते साल बारहवीं पास की लेकिन दाखिला मिलने से वंचित रहे, वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) में हिस्सा ले सकेंगे। डीयू ने ऐसे विद्यार्थियों को भी बीते साल की तरह दाखिले में हिस्सा देने का अवसर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

मौसम का मिजाज: चार सालों में सबसे गर्म चार अप्रैल, आज लू से मिल सकती है राहत, पढ़ें विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम पारा 39 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अगले दिन से लगातार पारा बढ़ने के साथ लू का प्रकोप बढ़ने की भी संभावना है। विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 8
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र आज: चंडीगढ़ के मुद्दे पर पारित होगा प्रस्ताव, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा
पंजाब द्वारा चंडीगढ़ पर अपना दावा जताने के बाद अब हरियाणा ने इसका जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र में चंडीगढ़ पर हरियाणा के हक के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जाएगा। साथ ही इसे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। इतना ही नहीं पंजाब सरकार को घेरने के लिए हरियाणा की ओर से एसवाईएल का पानी और 400 हिंदी भाषी गांवों की वापसी का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन

6 of 8
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पाकिस्तान : सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष की अर्जी खारिज, आज फिर होगी सुनवाई, कार्यवाहक पीएम नियुक्ति तक पद पर बने रहेंगे इमरान
पाकिस्तान नेशनल असेंबली में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज होने और निचला सदन भंग होने के मामले में मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल ने सोमवार को सुनवाई की। उन्होंने कहा, मौजूदा सियासी हालात की वैधता पर तार्किक आदेश जारी किया जाएगा। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष की अर्जी खारिज करते हुए सुनवाई मंगलवार तक टाल दी, यानी आज भी इस मामले में सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 8
सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई

झारखंड कांग्रेस के नेता दिल्ली तलब: पार्टी मुख्यालय में आज होगी महत्वपूर्ण बैठक, सरकार के मंत्री भी होंगे शामिल
झारखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं को मंगलवार को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया है। राज्य के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडेय के झारखंड दौरे के बाद दिल्ली में यह बैठक होने जा रही है। झारखंड में कांग्रेस और जेएमएम के बीच चल रहे सियासी घमासान के बीच इस बैठक में कुछ अहम मसलों पर चर्चा होगी। राज्य सरकार में शामिल कांग्रेस के मंत्री भी बैठक के लिए तलब किए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

8 of 8
मीट की दुकान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली: आज से नहीं खुलेंगी मांस की दुकानें, दक्षिणी निगम ने जारी किया दिशा-निर्देश
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने नवरात्र और रमजान के पवित्र महीने में मांस की दुकानें खोलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सोमवार को इससे संबंधित दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। निगम ने मंगलवार से इस दिशा निर्देश को सख्ती के साथ क्षेत्र में लागू कराने का निर्णय लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें