फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोज में IPL का रोमांच: हैदराबाद की हार पर मुरझाया काव्या मारन का चेहरा, बर्थडे ब्वॉय नटराजन की सटीक यॉर्कर पर बोल्ड हुए क्रुणाल 

Tue, 05 Apr 2022 04:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

यह मैच देखने हैदराबाद टीम की मालकिन काव्या मारन भी डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंची थी। लखनऊ के तीन विकेट 27 रन पर गिर जाने के बाद काव्या बेहद खुश नजर आई थीं, लेकिन हैदरबादा के जल्दी-जल्दी विकेट गिरने और फिर हार के बाद काव्या का चेहरा मुरझा गया
विज्ञापन
1 of 11
निराश काव्या मारन - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के 12वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। वहीं, यह हैदराबाद की लगातार दूसरी हार रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में  नौ विकेट गंवाकर 157 रन ही बना सकी। इस मैच में कई टर्निंग प्वाइंट्स आए और फैन्स के एक्सप्रेशन मैच के साथ बदलते रहे। 

यह मैच देखने हैदराबाद टीम की मालकिन काव्या मारन भी डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंची थी। लखनऊ के तीन विकेट 27 रन पर गिर जाने के बाद काव्या बेहद खुश नजर आई थीं, लेकिन हैदराबाद के जल्दी-जल्दी विकेट गिरने और फिर हार के बाद काव्या का चेहरा मुरझा गया और वह बेहद निराश नजर आईं।  हम आपको मैच के कुछ ऐसे ही रोमांचक पल तस्वीरों के जरिये बता रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 11
सुंदर को बधाई देते साथी खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
पारी के दूसरे ही ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर क्विंटन डिकॉक को कप्तान विलियम्सन के हाथों कैच कराया। डिकॉक चार गेंदों पर एक रन बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर सुंदर ने एविन लुईस के खिलाफ एल्बीडब्ल्यू की अपील की।

हालांकि, यह करीबी फैसला रहा और ऑन फील्ड अंपायर ने पहले नॉटआउट दिया। बाद में विलियम्सन ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला अंपायर्स कॉल से निकला। चौथे ओवर में लखनऊ को दूसरा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने इस ओवर की पहली गेंद पर एविन लुईस को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। लुईस एक रन बना सके।
 
विज्ञापन

3 of 11
अर्धशतक लगाने के बाद केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने लखनऊ की पारी संभाली। राहुल ने अपने आईपीएल करियर का 28वां अर्धशतक लगाया। वे 50 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए।  

4 of 11
केएल राहुल और दीपक हुड्डा - फोटो : IPL/BCCI
राहुल और हुड्डा ने चौथे विकेट के लिए 62 गेंदों पर 87 रन की साझेदारी निभाई। दीपक ने आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। वे 33 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए। इसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 11
नटराजन ने यॉर्कर पर क्रुणाल को बोल्ड किया - फोटो : IPL/BCCI
19वें ओवर में टी नटराजन ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर कप्तान केएल राहुल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। राहुल की कप्तानी पारी समाप्त हुई। वे 50 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए।  इसके बाद चौथी गेंद पर नटराजन ने शानदार यॉर्कर पर क्रुणाल पांड्या को क्लीन बोल्ड किया। क्रुणाल तीन गेंदों पर छह रन बना सके। नटराजन का चार अप्रैल को बर्थडे भी था। उनके 31 साल पूरे हो गए।

नटराजन
विज्ञापन

6 of 11
लखनऊ को कम स्कोर पर रोकने के बाद खुश हैदराबाद के फैन्स - फोटो : IPL/BCCI
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ टीम की शुरुआत खराब रही। इसका अंजाम उन्हें 170 का स्कोर बनाकर चुकाना पड़ा। लखनऊ को जिस तरह की शुरुआत मिली थी,उससे लग रहा था कि टीम 200 प्लस स्कोर बनाएगी, पर ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन

7 of 11
मनीष पांडेय और उनकी पत्नी आश्रिता शेट्टी - फोटो : IPL/BCCI
रोमारियो शेफर्ड ने मनीष पांडे (11) को भी आउट कर दिया। 27 रन तक लखनऊ ने तीन विकेट गंवा दिए थे। मनीष पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं हैं।

8 of 11
केन विलियम्सन और अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तान केन विलियम्सन के रूप में पहला झटका लगा। वे 16 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आवेश खान ने एंड्र्यू टाय के हाथों कैच कराया। विलियम्सन खराब शॉट खेलकर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक शर्मा भी कुछ खास नहीं कर सके और खराब शॉट खेलकर आउट हुए।

9 of 11
क्रुणाल ने राहुल त्रिपाठी और मार्करम को पवेलियन भेजा - फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद की पारी के 11वें ओवर में 82 के स्कोर पर ही टीम को तीसरा झटका लगा। क्रुणाल पांड्या ने एडेन मार्करम को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। मार्करम और त्रिपाठी के बीच तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों प 44 रन की साझेदारी हुई।

10 of 11
कोच मूडी ने सुंदर को टिप्स देकर मैदान पर भेजा - फोटो : IPL/BCCI
एक वक्त हैदराबाद के सात विकेट 154 रन पर गिर गए थे। इसके बाद हैदराबाद के हेड कोच टॉम मूडी ने वॉशिंटरन सुंदर को दिप्स देकर मैदान पर भेजा। हालांकि, इसका असर नहीं पड़ा। सुंदर अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन

11 of 11
आवेश खान - फोटो : IPL/BCCI
18वें ओवर में आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर आवेश ने निकोलस पूरन को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। वे 24 गेंदों पर 34 रन बना सके। वहीं, अगली ही गेंद पर चार करोड़ रुपये में रिटेन किए गए अब्दुल समद को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। समद का आईपीएल में खराब फॉर्म जारी है। आवेश हैट्रिक से चूक गए। 

आवेश ने इस मैच में चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए। यह उनकी बेस्ट बॉलिंग है। इससे पहले 2021 में आवेश ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शारजाह में 13 रन देकर तीन विकेट लिए थे। लखनऊ की टीम की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं, हैदराबाद की यह लगातार दूसरे मैच में दूसरी हार है। एसआरएच की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी यानी 10वें नंबर पर मौजूद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें