पूर्व कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।। 28 साल के हार्दिक पाटीदार समुदाय के बड़े नेता हैं। उन्होंने पाटीदार समुदाय को ओबीसी में शामिल कराने की मांग को लेकर किए बड़ा आंदोलन किया था।
विज्ञापन
1 of 11
हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल हुए।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने 18 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में हार्दिक पटेल का कांग्रेस छोड़कर जाना पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, भाजपा को इसका फायदा चुनाव में मिल सकता है। ऐसे में आइए दस बिंदुओं में जानते हैं हार्दिक पटेल के बारे में सबकुछ...
विज्ञापन
2 of 11
हार्दिक पटेल
- फोटो : अमर उजाला
1. कौन हैं हार्दिक पटेल?
हार्दिक का जन्म 20 जुलाई, 1993 को अहमदाबाद के वीरमगाम में हुआ। 28 साल के हार्दिक पाटीदार समुदाय के बड़े नेता हैं। उन्होंने पाटीदार समुदाय को ओबीसी में शामिल कराने की मांग को लेकर किए बड़ा आंदोलन किया था।
विज्ञापन
3 of 11
हार्दिक पटेल
- फोटो : अमर उजाला
2. हार्दिक की पढ़ाई कहां हुई?
हार्दिक की शुरुआती पढ़ाई दिव्य ज्योति स्कूल, वीरमगाम से हुई। इसके बाद वो अपने पिता के व्यापार में मदद करने लगे। हार्दिक अपने पिता के सबमर्सिबल पंप को अंडरग्राउंड वॉटर वेल में फिक्स करने के बिजनेस में उनका सहयोग करते थे।
4 of 11
हार्दिक पटेल
- फोटो : अमर उजाला
3. स्नातक कहां से किया?
2010 में हार्दिक ने सहजानन्द कॉलेज, अहमदाबाद से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। कॉलेज के दौरान ही हार्दिक ने छात्र संघ के महासचिव पद के लिए चुनाव लड़ा और निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
5 of 11
हार्दिक पटेल
- फोटो : अमर उजाला
4. हार्दिक के माता-पिता कौन?
हार्दिक पटेल के पिता भारत पटेल एक व्यवसायी थे। हार्दिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता हमेशा से भाजपा के समर्थक रहे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की मौजूदा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के चुनाव प्रचार में भी उनके पिता ने खूब काम किया था। हार्दिक की मां का नाम उषा पटेल है।
विज्ञापन
6 of 11
हार्दिक पटेल अपनी पत्नी के साथ
- फोटो : अमर उजाला
5. हार्दिक ने किससे शादी की है?
27 जनवरी 2019 को युवा पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अपनी बचपन की दोस्त किंजल पारीख से शादी की। दोनों में अच्छी बॉन्डिंग थी। किंजल पारीख ने एलएलबी की पढ़ाई की है। उन्होंने बीए और एमए करने के बाद ह्यूमन रिसोर्स का कोर्स भी किया है। किंजल की फैमिली में मम्मी-पापा, एक बहन और एक भाई हैं।
विज्ञापन
7 of 11
2015 में हार्दिक ने पाटीदार आंदोलन किया था।
- फोटो : अमर उजाला
6. आंदोलन कब शुरू किया?
जुलाई, 2015 में हार्दिक पटेल की बहन मोनिका को जब गुजरात सरकार की छात्रवृत्ति नहीं मिली और उसकी एक दोस्त को कम नंबर आने पर भी चुना गया तो हार्दिक पटेल ने इसके खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दिया। नौ सितंबर, 2015 को हार्दिक ने पटेल नवनिर्माण सेना का गठन किया। इसका मकसद कुर्मी, पाटीदार और गुर्जर समुदाय को ओबीसी में शामिल करना और उन्हें सरकारी नौकरियां दिलाना था। इसी आंदोलन के दौरान हार्दिक पहली बार सुर्खियों में आए।
8 of 11
राहुल गांधी के साथ हार्दिक पटेल
- फोटो : अमर उजाला
7. कांग्रेस कब जॉइन की और कब छोड़ दी?
12 मार्च 2019 को हार्दिक ने कांग्रेस जॉइन कर ली। 16 महीने में वह गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हो गए। इसी साल 18 मई को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।
9 of 11
राहुल गांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया
8. कांग्रेस को कितना नुकसान होगा?
हार्दिक गुजरात के पाटीदार समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह युवा हैं और गुजराती नेता होने के चलते आम लोगों के बीच उनकी अच्छी पैठ है। अब उनके पार्टी छोड़ने का काफी असर कांग्रेस पर पड़ेगा। कांग्रेस लंबे समय से गुजरात की सत्ता से बाहर है। वहीं, कांग्रेस के विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी ने राज्य में तैयारी कर दी है।
10 of 11
हार्दिक पटेल
- फोटो : अमर उजाला
9. हार्दिक पर किस-किस तरह के आरोप लगे?
हार्दिक पर कई तरह के आरोप लग चुके हैं पाटीदार आंदोलन के दौरान उनपर राष्ट्रीय झंडे के अपमान का आरोप भी लगा। इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ। वो कुछ समय के लिए जेल भी गए। इसके अलावा उनका एक सीडी कांड भी खूब चर्चित है। इसमें वह कथित तौर पर एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे थे। बाद में हार्दिक ने सफाई भी दी थी कि मैं युवा हूं और ये मेरी पर्सनल लाइफ है।
राहुल गांधी के साथ हार्दिक पटेल
- फोटो : अमर उजाला
10. भाजपा के खिलाफ क्या-क्या दे चुके हैं बयान?
हार्दिक ने कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने भाजपा के खिलाफ खूब बयान दिए हैं। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान वाराणसी में कांग्रेस के लिए प्रचार करने गए हार्दिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर भाषण दी थी। उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी लोगों को गुमराह करते हैं।
हार्दिक ने पेगासस जासूसी मामले में भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। कहा था कि मैं तो पहले ही कह रहा हूं कि सरकार लोगों की जासूसी करवा रही है। आज ये लोग मोबाइल फोन टेप करवा रहे हैं, कल आपके बेड रूम तक तांकझांक होगी। हार्दिक ने गुजरात में बदहाल स्थिति का आरोप लगाया था। कहा था कि गुजरात में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।