आज देशभर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। लद्दाख से लेकर कन्याकुमारी तक लोग होली के रंगों में रंगे दिख रहे हैं। कहीं डीजे के धुन पर लोग थिरक रहे तो कहीं सूखी होली का लुत्फ उठा रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी जीवन में हमेशा आनंद और उमंग के रंग बरसे। होली का खुमार इस्राइल के राजदूत निओर गिलन पर भी दिखा। अपने दूतावास में गिलन साथियों के साथ रंग खेलते नजर आए। आइए तस्वीरों में देखते हैं देशभर में कैसी है होली की धूम?
विज्ञापन
2 of 12
Holi 2023
- फोटो : ANI
होली पर एक-दूसरे को रंग लगाती लड़कियां। देशभर में लोगों ने धूमधाम से होली मनाई।
विज्ञापन
3 of 12
होली 2023
- फोटो : अमर उजाला
ओडिशा के पुरी बीच पर कलाकार सुदर्शन पटनायक ने कुछ यूं होली की बधाई देने के लिए सैंड आर्ट बनाई।
4 of 12
इस्राइल के राजदूत कुछ यूं होली मनाते नजर आए।
- फोटो : अमर उजाला
इस्राइल के दूतावास में भी होली मनाई गई। इस दौरान इस्राइल के राजदूत निओर गिलन अपने साथियों के साथ रंग खेलते हुए नजर आए।
विज्ञापन
5 of 12
होली 2023
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने कुछ इस अंदाज में होली मनाई।
विज्ञापन
6 of 12
होली 2023
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होली मनाई।
विज्ञापन
7 of 12
होली 2023
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में श्रीबांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं ने कुछ यूं मनाई होली।
8 of 12
मुंबई में होली का जश्न
- फोटो : ANI
मुंबई में होली का जश्न मनाते लोग। एक-दूसरे को खूब रंग लगाया और फिल्मी गानों पर थिरकते नजर आए लोग।
9 of 12
Rajnath Singh
- फोटो : ANI
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर होली का जश्न मनाया। अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो भी होली समारोह में भाग लेने के लिए रक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचीं।
10 of 12
Holi 2023
- फोटो : ANI
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर होली उत्सव में शामिल हुए। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो भी समारोह में भाग लिया।
11 of 12
होली 2023
- फोटो : अमर उजाला
लद्दाख में दोस्तों और कर्मचारियों के साथ होली खेलते सांसद जामयांग त्सेरिंग।