फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई! सरकारी टंकी पर दबंगों का कब्जा, पीने के पानी से फसलों की सिंचाई

Fri, 20 May 2016 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
खारे और प्रदूषित पानी की समस्या से जूझते क्षेत्र के गांव बरवाना में करोड़ों खर्च कर बनवाई गई टंकी का पानी ग्रामीणों को पिलाने की बजाय खेतों की सिंचाई में इस्तेमाल हो रहा है। टंकी को बनवाने का मकसद ग्रामीणों को शुद्ध पानी मुहैया कराना था, लेकिन गांव के दबंग लोगों ने पानी पर कब्जा कर लिया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
इस मामले में ग्राम प्रधान पति द्वारा कई बार जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जल निगम के अधिकारी दबंगों के आगे असहाय नजर आते हैं। तीन साल पहले यहां एक सहायक अभियंता से मारपीट की घटना के बाद तो निगम अधिकारियों का हौसला बिल्कुल ही पस्त हो गया है।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
ग्रामीणों की मानें तो टंकी पर तैनात कर्मी भी रात में डयूटी करने के बाद गांव के लोगों को टंकी के नलकूपों की चाभियां देकर चला जाता है। उसके बाद दबंगों द्वारा नलकूपों में पाइप लगाकर खड़ी फसल की सिंचाई की जाती है। बुधवार की दोपहर को खुद मीडिया टीम ने गांव में टंकी के नलकूपों से पाइप लगाकर फसलों की सिंचाई होते हुए देखी।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
ग्राम प्रधान विमलेश सिंह के पति ठा. रवेंद्र सिंह ने कहा कि जल निगम के अधिकारियों और पंप चालक  द्वारा ग्रामीणों के लिए पेयजल की आपूर्ति करने की बजाय पूरे दिन खेतों में खड़ी फसल की सिंचाई कराई जा रही  है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें गर्मी के सीजन में भी खारा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जल निगम के अवर अभियंता लोकेश कुमार के मुताबिक ग्राम प्रधान और उनके पति द्वारा पेयजल टंकी के नलकूपों से खेतों की सिंचाई किए जाने की शिकायत की है। अगर शिकायत सही पाई गई तो पंप चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें