फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बलिया का दुबे छपरा रिंग बांध टूटा, संकट में हजारों जिंदगियां

Sat, 27 Aug 2016 01:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बलिया में बाढ़ का कहर जारी है। उफान मारती गंगा की लहरों ने दुबेछपरा के रिंग बांध को तोड़ दिया है और दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। रिंग बांध टूटने से 35000 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। बांध टूटने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। 

दुबे छपरा रिंग बांध प्राथमिक विद्यालय के सामने करीब 20 फीट की दूरी में टूट गया है। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

घर छोड़कर जाने लगे हैं लोग

2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
दुबे छपरा रिंग बांध टूटने के बाद गोपालपुर ग्राम पंचायत में पानी गिरना शुरू हो गया है, लोग अपना घर छोड़कर जाने लगे हैं। बांध टूटने के बाद बह रहा बाढ़ का पानी गांवों में घुसने लगा है। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर बलिया में बाढ़ पीड़ितों को हेलिकॉप्टर की मदद से राहत सामग्री बांटी जा रही है। बाढ़ से घिरे गांवो में जिला प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था की गई है। बांध टूटने की सूचना पर कमिश्नर भी मौके पर पहुंची हैं। बाढ़ का पानी पीएन इंटर कॉलेज में घुस गया है।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : अमर उजाला
दुबे छपरा रिंग बांध टूटने के बाद प्रशासन ने एनएच-31 पर बैरिया के पास गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें