फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gallantry Awards 2021: गलवान घाटी में चीन के छक्के छुड़ाने वाले कर्नल संतोष बाबू को महावीर चक्र, इन जांबाजों के शौर्य का हुआ सम्मान

Tue, 23 Nov 2021 05:45 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के वीर सपूतों को वीरता पुरस्कार प्रदान कर रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
शहीद संतोष बाबू - फोटो : .
लद्दाख सेक्टर स्थित गलवान घाटी में चीनी सेना का डटकर मुकाबला करने वाले कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को हुए कार्यक्रम में यह सम्मान उनकी मां और पत्नी को सौंपा। कर्नल संतोष बाबू गलवान घाटी में ऑब्जर्वेशन पोस्ट पर तैनात थे, उसी समय चीनी सेना ने भारत पर हमला किया, जिसके बाद संतोष बाबू ने आगे बढ़कर दुश्मन का सामना किया और देश के लिए शहीद हो गए।
विज्ञापन

सूबेदार संजीव कुमार को मिला कीर्ति चक्र

2 of 10
सूबेदार संजीव कुमार की पत्नी ने कीर्ति चक्र ग्रहण किया। - फोटो : ANI
पैरा स्पेशल फोर्स के सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान जम्मू-कश्मीर में एक सैन्य ऑपरेशन के लिए मिला। इसमें उन्होंने एक आतंकवादी को मार गिराया और दो को घायल कर दिया। आतंकियों से लड़ते हुए वे शहीद हो गए। 

विज्ञापन

सूबेदार नुदुराम सोरेन को वीर चक्र 

3 of 10
नुदुराम सोरेन की पत्नी को वीर चक्र दिया गया। - फोटो : ANI
गलवान घाटी में ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान चीन की सेना से डटकर मुकाबला करने और वीरता दिखाने के लिए सूबेदार नुदुराम सोरेन को वीर चक्र से सम्मानित किया गया, उनकी पत्नी ने राष्ट्रपति के हाथों सम्मान ग्रहण किया। 

हवलदार के पलानी की वीरता को भी वीर चक्र

4 of 10
हवलदार के पलानी को मरणोपरांत वीर चक्र प्रदान किया गया। - फोटो : ANI
गलवान घाटी में चीनी सेना का वीरता से मुकाबला करने और दुश्मन की सेना को पीछे खदेड़ने के लिए हवलदार के पलानी को भी वीर चक्र दिया गया। मरणोपरांत यह पुरस्कार उनकी पत्नी का को दिया गया। 
विज्ञापन

नायक दीपक सिंह को वीर चक्र

5 of 10
नायक दीपक सिंह को मरणोपरांत मिला वीर चक्र। - फोटो : ANI
पिछले साल जून में गलवान घाटी पर चीनी सेना के हमले में शौर्य प्रदर्शन करने वाले नायक दीपक सिंह को भी मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सिपाही गुरतेज सिंह को वीर चक्र

6 of 10
सिपाही गुरतेज सिंह के परिजनों को वीर चक्र दिया गया। - फोटो : ANI
चीनी सेना के हमले में वीरतापूर्वक लड़ते हुए शहीद हो जाने वाले सिपाही गुरतेज सिंह को भी वीर चक्र से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

वायु सेना प्रमुख को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल

7 of 10
वायु सेना प्रमुख को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल - फोटो : ANI
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक आर चौधरी को परम विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया। 

हवलदार तेजिंदर सिंह को भी वीर चक्र 

8 of 10
हवलदार तेजिंदर सिंह को मिला वीर चक्र - फोटो : ANI
गलवान घाटी में चीनी सेना के मंसूबों को ध्वस्त करने व आगे बढ़ने से रोकने के लिए किए गए साहसपूर्ण प्रदर्शन के लिए हवलदार तेजिंदर सिंह को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। वह चीनी सैनिकों से तब तक मुकाबला करते रहे, जब तक वह गंभीर रूप से घायल नहीं हो गए। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल अब्दुल राशिद को कीर्ति चक्र

9 of 10
वीर चक्र ग्रहण करतीं हेड कॉन्स्टेबल अब्दुल राशिद की पत्नी तस्लीमा बेगम - फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल अब्दुल राशिद कलस को साल 2019 में पुलवामा में एक अभियान के दौरान आतंकवादियों से निपटने के दौरान अद्भुत साहस का प्रदर्शन करने के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी तसलीमा बेगम ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह अवार्ड ग्रहण किया।
विज्ञापन

एसपीओ बिलाल अहमद को मरणोपरांत शौर्य चक्र

10 of 10
बेटे बिलाल अहमद को मिला शौर्य चक्र (मरणोपरांत) ग्रहण करतीं मां सारा बेगम - फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) बिलाल अहमद मागरे को 2019 में बारामुला में एक आतंकरोधी अभियान के दौरान आतंकियों से निपटने और नागरिकों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी मां सारा बेगम ने यह अवार्ड ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें