यूपी के शामली जिले में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में महिला समेत चार की मौत हो गई। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन
खून से सड़कें हुईं लाल, चार लोगों की मौत, कई लोग घायल
2 of 8
accident
- फोटो : अमर उजाला
कैराना में रविवार दोपहर दो बजे पानीपत रोड पर ग्राम पजीठ के पास सवारियां लेकर जा रही डग्गामार जीप ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से जीप भी अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
खून से सड़कें हुईं लाल, चार लोगों की मौत, कई लोग घायल
3 of 8
accident
- फोटो : अमर उजाला
जिससे जीप में सवार पानीपत जा रहा दीपक, उसका छोटा भाई अक्षय, पत्नी मनीषा और मां सुमन निवासी पानीपत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद जीप चालक मौके पर ही जीप छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
खून से सड़कें हुईं लाल, चार लोगों की मौत, कई लोग घायल
4 of 8
accident
- फोटो : अमर उजाला
जहां डाक्टरों ने दीपक की मां सुमन (45) को मृत घोषित कर दिया। मनीषा और अक्षय को बाहर रेफर कर दिया। पुलिस ने बाइक सवार दोनों मृतकों की जेब से बरामद मोबाइलों के द्वारा जानकारी जुटाई। एक मृतक की शिनाख्त विनोद (30) निवासी गंगोह (सहारनपुर) के रूप में हुई।
विज्ञापन
खून से सड़कें हुईं लाल, चार लोगों की मौत, कई लोग घायल
5 of 8
accident
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरे मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई। मृतक विनोद के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जीप को कब्जे में ले लिया गया है तथा परिजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खून से सड़कें हुईं लाल, चार लोगों की मौत, कई लोग घायल
6 of 8
accident
- फोटो : अमर उजाला
बाईपास पर वाहन को बचाने के प्रयास में एक बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शनिवार रात ऊन बाईपास मार्ग पर किसान भूरा (33) पुत्र रामपाल ऊन किसी काम से जा रहा था। तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बाईपास के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराया।
विज्ञापन
खून से सड़कें हुईं लाल, चार लोगों की मौत, कई लोग घायल
7 of 8
accident
- फोटो : अमर उजाला
जिसमें बाइक टूट गई। सूचना का पता लगते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को लेकर शामली अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया और सीज कर दिया। मृतक किसान के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार करते हुए उसका दाह संस्कार कर दिया।
खून से सड़कें हुईं लाल, चार लोगों की मौत, कई लोग घायल
8 of 8
accident
- फोटो : अमर उजाला
सिंभालका के पास बाइक सवार और वैन की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।