कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय भारोत्तोलकों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस इवेंट में देश को कुल छह पदक मिले हैं और सभी वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।