फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा 2021: धूमधाम से मनाया गया असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार, देखिए देशभर की तस्वीरें

Fri, 15 Oct 2021 08:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
धूमधाम से मनाया गया दशहरा - फोटो : पीटीआई/अमर उजाला
पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की भेंट चढ़ा दशहरा त्योहार इस बार देश के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम से मनाया गया। विजयादशमी या दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। जगह-जगह रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। हिंदू मान्यता के अनुसार इसी दिन प्रभु श्रीराम ने राक्षस राज रावण का वध किया था। तस्वीरों में देखिए देश के अलग-अलग राज्यों में दशहरा पर्व किस तरह मनाया गया...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
दिल्ली में रावण दहन - फोटो : पीटीआई
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर दशहरा उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शुक्रवार को लाल किले पर होने वाली 'लव कुश रामलीला' में रावण दहन में शामिल हुए। यहां उन्होंने धनुष-बाण चलाकर रावण दहन किया। इस दौरान रावण दहन देखने के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 8
अमृतसर में रावण दहन - फोटो : पीटीआई
पंजाब के अमृतसर में भी लोगों के बीच दशहरा का उत्साह खूब देखने को मिला। यहां भी रावण दहन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। रावण का दहन करना अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करने का एक संकल्प माना जाता है। 

4 of 8
कुल्लू दशहरा में भगवान रघुनाथ का जुलूस - फोटो : पीटीआई
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला समेत विभिन्न स्थानों पर दशहरा त्योहार जोश के साथ मनाया गया। शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर में उत्सव मनाया गया। जाखू में इस बार रावण का पुतला 35 फीट, कुंभकर्ण का 30 और मेघनाद का 25 फीट का था। वहीं, कुल्लू का दशहरा 'कुल्लू दशहरा' के नाम से जाना जाता है। यहां प्रभु रघुनाथ की पूजा की गई और झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

5 of 8
पटना में रावण दहन - फोटो : पीटीआई
बिहार में भी विजयादशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। राज्य के विभिन्न इलाकों में रावण दहन तक लोगों ने असत्य पर सत्य की विजय का संदेश बुलंद किया। बिहार का रामायण से गहरा संबंध हैं। माता सीता का जन्म भी यहीं के सीतामढ़ी जिले में माना जाता है। वहीं, वह स्थान भी दरभंगा जिले में है जहां प्रभु राम ने अहिल्या को शिला रूप में रहने के शाप से मुक्त किया था। 
विज्ञापन

6 of 8
चित्रकूट में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में चल रही रामलीला में आज राम रावण युद्ध हुआ और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व विजयादशमी मनाया गया रावण का पुतला जगह-जगह फूंका गया इसके बाद भगवान राम की झांकी भी निकाली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट में कहा कि असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक महापर्व विजयादशमी की सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई। आइए, हम सभी अपने अंतस के राम को जागृत करें और समाज में व्याप्त सभी बुराइयों की समाप्ति हेतु संकल्पित हों। जय श्री राम!
विज्ञापन

7 of 8
देहरादून में रावण दहन - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर भी दशहरा का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। यह तस्वीर देहरादून में रेस कोर्स स्थित बन्नू स्कूल की है, जहां बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

8 of 8
जम्मू में रावण दहन - फोटो : अमर उजाला
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी दशहरा को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। यहां विभिन्न स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुभकर्ण के छोटे-छोटे पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें