देश में दीपावली धूमधाम से मनाई जा रही है। रंग-बिरंगी लाइटों से इमारतें सजाई गई हैं। लोग सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कोरोना संकट के बाद भी बाजारों में रौनक है। पटाखे जलाने पर रोक लगने के बावजूद लोगों के खूब उत्साह नजर आ रहा है। देश से लेकर विदेशों तक दिवाली की धूम है।
विज्ञापन
2 of 10
अमेरिका में दिवाली
- फोटो : social media
न्यूयॉर्क में पहली बार दिवाली की थीम वाले एनिमेशन से वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को सजाया गया और आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन
3 of 10
दिवाली 2021
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी के जवानों ने राजनांदगांव में दिवाली मनाई।
4 of 10
दीपावली 2021
- फोटो : ANI
दिवाली के मौके पर पंजाब अमृतसर के गोल्डन टेंपल को लाइटों से सजाया गया।
विज्ञापन
5 of 10
दीपावली 2021
- फोटो : ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिवाली के मौके पर त्यागराज स्टेडियम में आयोजित दिवाली पूजन कार्यक्रम में पूजा की।
विज्ञापन
6 of 10
कांग्रेसी नेता डैनी के डेविस
- फोटो : ANI
शिकागो के इलिनोइस के कांग्रेसी नेता डैनी के डेविस ने तीन नवंबर की शाम नेशनल डेमोक्रेटिक क्लब वाशिंगटन डीसी में दिवाली मनाने के लिए स्वागत समारोह की मेजबानी की। यूएस हाउस की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने दिवाली के प्रतीक के रूप में पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
7 of 10
पश्चिम बंगाल में दिवाली और काली पूजा की रौनक
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में दिवाली और काली पूजा के मौके पर लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। रंग-बिरंगी लाइटों से शहर को सजाया गया।
8 of 10
दिवाली 2021
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा (फुलबारी) पर दीए और मोमबत्ती जलाकर दिवाली मनाई।
9 of 10
जेपी नड्डा और उनका परिवार
- फोटो : ANI
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनके परिवार ने दिवाली मनाई। नड्डा ने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।'