चक्रवात ताउते का कहर
- फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के मद्देनजर मुंबई, ठाणे और अन्य तटीय इलाकों में स्थिति की समीक्षा की। आधिकारिक बयान के अनुसार, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ जिले के तटीय इलाकों के 12,420 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें रायगढ़ के 8,380, रत्नागिरि के 3,896 और सिंधुदुर्ग के 144 लोग हैं।
आधिकारिक बयान के अनुसार, ठाकरे ने मुंबई, ठाणे और निकटवर्ती इलाकों में स्थिति की समीक्षा की और चक्रवात के कारण कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज प्रभावित ना हो, यह सुनिश्चित करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।