भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर भयानक रूप लेती जा रही है। देश के 11 राज्यों में कोरोना संक्रमण का फैलाव काफी तेजी से हो रहा है। कई राज्यों में पाबंदियां लगा दी गई हैं। साथ ही नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है। महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन एक बेहतर विकल्प है। हालांकि कई राज्यों से वैक्सीन की किल्लत की खबरें भी आ रही हैं। राज्य सरकारों का दावा है कि उनके पास दो या तीन दिन का ही वैक्सीन स्टॉक बचा है। केंद्र अगर वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराया तो स्थिति भयावह हो जाएगी। बहरहाल टीके को लेकर राज्यों व केंद्र के बीच तकरार शुरू हो गई है। इस बीच शनिवार को पूरे देश से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं जो बताती हैं कि देशवासी कोरोना के बढ़ते खतरे को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं। आइए तस्वीरों के साथ जानते हैं 10 राज्यों में वैक्सीन की किल्लत को लेकर क्या कुछ तैयारी है...
सबसे पहले महाराष्ट्र ने कहा- वैक्सीन की कमी
बता दें कि सबसे पहले महाराष्ट्र सरकार ने वैक्सीन की कमी का दावा किया। राज्य सरकार का कहना है कि वैक्सीन की खुराक नहीं होने से लोगों को टीका केंद्रों से वापस भेजा जा रहा है। राज्य सरकार ने केंद्र पर महाराष्ट्र के साथ वैक्सीन में भेदभाव का आरोप भी लगाया है। हालांकि केंद्र पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन होने का दावा कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के मुताबिक देश में वैक्सीन की खुराक पर्याप्त है। राज्य सरकारों को जरूरत के हिसाब से वैक्सीन मुहैया कराया जा रहा है। डॉ. हर्षवर्धन ने राज्य सरकारों से वैक्सीन की कमी को लेकर भ्रम नहीं फैलाने की अपील की है।
विज्ञापन
2 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र में कोरोना का केस सबसे ज्यादा है। राज्य में हर रोज 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कोरोना वैक्सीन की भारी किल्लत भी खड़ी हो गई है। महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने बताया कि शनिवार को वैक्सीन नहीं होने के कारण बहुत केंद्रों को बंद कर दिया गया है। कई केंद्रों पर लाइन में लगे लोगों को वापस भी किया गया है। वहीं दूसरी ओर बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान लोग लाइन लगाकर खड़े दिखे। करीब-करीब सभी के चेहरों पर मास्क थे, परंतु दो गज दूरी के नियम का पालन होता दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
3 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
पंजाब में भी वैक्सीन की कमी हो गई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि राज्य में सिर्फ 3 दिन का वैक्सीन स्टॉक बचा हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां हर रोज 85 से 90 हजार वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इधर, बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान लाइन लगाकर खड़े लोग दो गज दूरी के नियम को तोड़ते दिखे। वहीं सुरक्षा बल का एक जवान एक बुजुर्ग मतदाता को सहारा देकर ले जाता जरूर दिखाई दिया।
4 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
राजस्थान में भी कोरोना टीके की कमी बताई जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वैक्सीन बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
5 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कोरोना टीके की कमी की बात कही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 7 से 10 दिन का स्टॉक बचा हुआ है। इस बीच एक तस्वीर ऐसी भी थी जो लोगों की लापरवाही को बयां करती नजर आई। अपने गंतव्य तक जाने के लिए घर से बाहर निकले लोग मास्क तो पहने थे, परंतु यहां भी दो गज दूरी के नियम की अवहेलना होती दिखी।
विज्ञापन
6 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनके राज्य में सिर्फ तीन की खुराक बची है। उन्होंने केंद्र से जल्द से जल्द वैक्सीन मुहैया कराने की अपील की है। राज्य सरकारें अपने प्रयासों के अनुरूप कोरोना जांच बढ़ाने के सभी प्रयास कर रही हैं, इस बीच एक सब्जी मंडी में रेंडम टेस्टिंग होती भी दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
7 of 10
कोविड-19 वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला
ओडिशा में भी वैक्सीन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। राज्य सरकार का दावा है कि उनके पास सिर्फ दो दिन का स्टॉक बचा है। उन्होंने केंद्र से वैक्सीन की मांग की है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पीएम मोदी से 10 लाख वैक्सीन की मांग की है।
8 of 10
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
आंध्र प्रदेश ने भी केंद्र से तत्काल प्रभाव से वैक्सीन भेजने की मांग की है। प्रदेश सरकार ने कहा कि उनके पास सिर्फ दो दिन का स्टॉक बचा हुआ है। मुख्यमंत्री जगमोहन रेड्डी ने कहा कि उनके पास सिर्फ तीन लाख वैक्सीन बची है। जबकि हर रोज 1.4 लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
झारखंड भी कोरोना वैक्सीन की कमी का सामना कर रहा है। राज्य में दो दिन का स्टॉक बचा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने केंद्र से प्रचुर मात्रा में टीका भेजने की मांग की है।
उत्तराखंड और असम में भी वैक्सीन की कमी है। असम सरकार ने कहा कि उनके पास अब कुछ ही दिन की वैक्सीन बची है। टीके की कमी के कारण कई केंद्रों को बंद करना पड़ा है। राज्य सरकारों ने केंद्र से वैक्सीन जल्द भेजने की मांग की है। देश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकारों ने एक बार फिर अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने पर जोर देना शुरू कर दिया। इसी से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई।