फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault की कारों पर बंपर बचत: Renault Kwid, Triber और Duster की खरीद पर आकर्षक ऑफर

Sat, 10 Apr 2021 09:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
New Renault Kwid facelift - फोटो : For Representation Only
नए वित्त वर्ष में जहां कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने का एलान कर दिया है। ऐसे में फ्रांस की प्रमुख ऑटो निर्माता Renault (रेनो) ग्राहकों को लुभाने का मौका नहीं छोड़ रही। रेनो अपनी कारों पर काफी आकर्षक ऑफर लेकर आई है। रेनो अपनी कारों पर ग्राहकों को 75,000 रुपये तक के फायदे की पेशकश कर रही है। आइए जानते हैं रेनो की किन कारों पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 8
Renault Kwid Discount Offers - फोटो : Renault
Renault Kwid
Renault India अपनी लोकप्रिय एंट्री लेवल हैचबैक कार Kwid पर 50,000 रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ ही कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के तहत रेनो क्विड पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार रुपये तक के लॉयलटी बेनिफिट्स और 10,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। 
विज्ञापन

3 of 8
Renault Kwid RXL - फोटो : Renault
Renault Kwid दो इंजन विकल्पों के साथ आती है - एक 54 PS 800cc का पावरट्रेन और दूसरा 68 PS 1-लीटर पेट्रोल इंजन। 800cc STD और RXE ट्रिम्स पर 10,000 रुपये का अतिरिक्त लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा रहा है। Renault Kwid की कीमत 3.13 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 5.31 लाख रुपये है। 

4 of 8
Renault Triber - फोटो : For Representation Only
Renault Triber
Renault Triber (रेनो ट्राइबर) कंपनी की एमपीवी सेगमेंट में सबसे सस्ती 7-सीटर कार है। रेनो अपनी कार Renault Triber पर 55,000 रुपये तक के फायदे के साथ कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। कंपनी यह ऑफर 2020 मॉडल पर दे रही है। ऑफर के तहत Renault Triber पर कंपनी 25 हजार रुपये का कैश बेनिफिट्स, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। कंपनी अपनी कार पर 10,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दे रही है। इसके अलावा 10,000 रुपये के लॉयल्टी बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। इसी तरह कार के 2021 मॉडल पर कंपनी 15 हजार रुपये का कैश बेनिफिट्स, 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार रुपये तक के लॉयलटी बेनिफिट्स और 10 हजार रुपये तक का कार्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। 
विज्ञापन

5 of 8
Renault Triber - फोटो : Renault India
इस सब-4-मीटर एसयूवी में 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो लगभग 72 PS का पावर और 96 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आती है। BS6 Triber का माइलेज 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 19 किलोमीटर प्रति लीटर है। जबकि 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन वाले Triber ऑटोमैटिक का माइलेज 18.29 किलोमीटर प्रति लीटर है। 
विज्ञापन

6 of 8
Renault Duster - फोटो : Renault
Renault Duster
कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी कार Renault Duster (रेनो डस्टर) पर 75,000 रुपये की बंपर छूट दे रही है। डस्टर 106 PS 1.5-लीटर पेट्रोल और 156 PS 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। अलग-अलग ट्रिम लेवल और इंजन विकल्पों के आधार पर कई ऑफर उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Renault Duster - फोटो : Renault
इसमें 30 हजार रुपये तक का कैश बेनिफिट्स (सिर्फ RXS CVT और MT पर), 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस (सिर्फ RXS पर RXZ वेरिएंट्स पर), 20 हजार रुपये तक के लॉयलटी बेनिफिट्स (RXE वेरिएंट) और 30 हजार रुपये तक का कार्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
Renault Duster - फोटो : Renault (For Refernce Only)
इसी तरह कार के 1.5 लीटर वेरिएंट पर 45 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स + कार्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस (सिर्फ RXS पर RXZ वेरिएंट्स पर), 15 हजार रुपये तक के लॉयलटी बेनिफिट्स और 30 हजार रुपये तक का कार्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें