फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई-गोवा हाई-वे पर बाढ़ में बह गया पुल, 2 की मौत, 20 लापता

Wed, 03 Aug 2016 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मुंबई-गोवा हाईवे पर महाड़ के निकट हुए पुल हादसे में बचाव दल ने दो लोगों का शव बरामद कर लिया है। अभी भी 20 से ज्यादा लोगों की इस हादसे की वजह से नदी में बह जाने की आशंका है। गौरतलब है कि बुधवार को मुंबई-गोवा हाइ-वे पर महाड़ के निकट सावित्री नदी पर बना एक पुल भारी बारिश के चलते गिर गया। इस हादसे में दो बस और अन्य वाहनों के बह जाने की आशंका है। तस्वीरों में देखें पूरी रिपोर्ट-

विज्ञापन

मुंबई-गोवा हाइ-वे पर नदी में गिरा पुल, दो बसें समेत 22 यात्री लापता, देखें तस्वीरें

2 of 7
bridge collapse - फोटो : ANI
मुंबई को गोवा से जोड़ने से वाली यह पुल यातायात की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण था। हादसे की वजह इलाके में भारी बारिश के बाद सावित्री नदी में बढ़े जलस्तर को बताया जा रहा है, जिसके चलते सत्तर साल पहले बना यह पुल ढह गया।

विज्ञापन

मुंबई-गोवा हाइ-वे पर नदी में गिरा पुल, दो बसें समेत 22 यात्री लापता, देखें तस्वीरें

3 of 7
- फोटो : ANI
इस हादसे के बाद राज्य परिवहन की दो बसें 22 यात्रियों के साथ लापता हैं। रायगढ़ जिले के जिलाधिकारी शीतल उगाले ने बताया कि दोनों बसों के ड्राइवर और कंडक्टर से अभी तक कोई संपर्क साधा नहीं जा सका है। दोनों बसों और अन्य वाहनों के नदी में बह जाने की आशंका हैं। 

मुंबई-गोवा हाइ-वे पर नदी में गिरा पुल, दो बसें समेत 22 यात्री लापता, देखें तस्वीरें

4 of 7
- फोटो : ANI
जिलाधिकारी शीतल उगाले ने लापाता यात्रियों के रिश्तेदारों से धैर्य रखने की अपील के साथ कहा है कि इनकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे में पांच से छह निजी वाहन भी पुल के साथ नदी में बह गए।

विज्ञापन

मुंबई-गोवा हाइ-वे पर नदी में गिरा पुल, दो बसें समेत 22 यात्री लापता, देखें तस्वीरें

5 of 7
bridge collapse - फोटो : ANI
जिलाधिकारी उगाले ने कहा, 'यह पुल अंग्रेजो के समय का बना था। एनएचआई के अधिकारियों से बात करने के बाद हमने यातायात को पुल के ही समानांतर बने एक नए पुल पर शिफ्ट कर दिया है।'

विज्ञापन

मुंबई-गोवा हाइ-वे पर नदी में गिरा पुल, दो बसें समेत 22 यात्री लापता, देखें तस्वीरें

6 of 7
bridge collapse - फोटो : ANI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनविस ने ट्वीट कर इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि महाबलेश्वर इलाके में भारी बारिश के बाद नदी में पानी का स्तर बढ़ गया था और इसी वजह से पुराना पुल टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई-गोवा हाइ-वे पर नदी में गिरा पुल, दो बसें समेत 22 यात्री लापता, देखें तस्वीरें

7 of 7
- फोटो : ANI
राहत और बचाव कार्य के लिए पुणे से एनडीआरएफ की एक टीम घटनास्थल पहुंच रही है। जिले के कलेक्टर ने राहत और बचाव कार्य के लिए सेना के हेलिकॉप्टरों की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें