फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 24 Sep 2020 06:28 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
नरेंद्र मोदी और विराट कोहली
विराट और जम्मू की फुटबॉलर अफशां आज पीएम से साझा करेंगे फिट रहने का मंत्र
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपने फिट रहने का राज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताएंगे। विराट ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री के साथ फिट इंडिया की बातचीत को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
किंग्स इलेवन पंजाब vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला
IPL 2020: विराट की RCB के सामने सुपर ओवर के जख्मों को भुलाने उतरेंगे पंजाब के शेर
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम गुरूवार को जब विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआती मैच में 'शॉर्ट रन' के विवादास्पद फैसले को भुलाकर शानदार प्रदर्शन करने की होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
राजनाथ आज सात राज्यों में 43 पुलों का करेंगे उद्घाटन, हथियारों को शीघ्रता से पहुंचाने में मिलेगी मदद
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सीमावर्ती राज्यों लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और पंजाब में बने 43 पुलों को आज देश को समर्पित करेंगे। बता दें कि चीन से तनाव के मद्देनजर ये पुल अहम भूमिका निभाएंगे।   
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
Calcutta High Court - फोटो : www.calcuttahighcourt.gov.in
आज होगी एमपी बिड़ला मामले में हर्षवर्धन लोढा की याचिका पर सुनवाई
हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने बुधवार को हर्षवर्धन लोढा व अन्य लोगों की तरफ से दाखिल याचिकाओं को स्वीकार कर लिया। अब हाईकोर्ट इन याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को बहस करेगा। इन याचिकाओं में कोलकाता हाईकोर्ट की एकल पीठ के उस फैसले को चुनौती दी हुई है, जिसमें हर्ष लोढा को एमपी बिड़ला समूह की कंपनियों में कोई भी पद संभालने से रोक दिया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
गुप्तेश्वर पांडेय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
बिहार चुनाव: पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने नहीं खोले अपने पत्ते, अटकलों को किया खारिज
बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का पद छोड़ने वाले गुप्तेश्वर पांडेय ने राजनीतिक दल में शामिल होने और चुनाव लड़ने को लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि वह अभी किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं और जब वह ऐसा करने तो सभी को बता देंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock
Petrol Diesel Price: आज नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही मंगलवार को डीजल के दामों में 13 से 15 पैसे, जबकि पेट्रोल की कीमत में 7 से 8 पैसे की कमी को बरकरार रखा गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें