फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 20 Aug 2020 07:40 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 9
LAC - फोटो : अमर उजाला
LAC पर बरकरार गतिरोध के बीच भारत-चीन आज फिर करेंगे बातचीत
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी गतिरोध के बीच भारत-चीन में वर्किंग मैकेनिज्म ऑफ कोऑपरेशन एंड कोऑर्डिनेशन (डब्ल्यूएमसीसी) को लेकर बातचीत गुरुवार को होने जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 9
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फेसबुक ने हिंसक पोस्ट करने वाले 800 ग्रुप पर लगाया प्रतिबंध
फेसबुक ने हिंसक पोस्ट करने वाले यूजर्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इससे संबंधित 800 ग्रुप को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है। फेसबुक ने कहा है कि हमारे प्लेटफार्म पर अगर कोई यूजर किसी को हिंसा के लिए उकसाता है या खुद हिंसक व्यवहार करता है तो हम उन सभी पर प्रतिबंध लगाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 9
प्रशांत भूषण - फोटो : फाइल
अवमानना मामला : प्रशांत भूषण की सजा पर बहस आज, सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार
वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक अर्जी दायर की जिसमें अवमानना मामले के संबंध में उनकी सजा पर सुनवाई टालने की मांग की गई है। हालांकि सजा की मात्रा के मुद्दे पर आज बहस होनी है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

5 of 9
पंडित जसराज - फोटो : SELF
पंडित जसराज का अंतिम संस्कार आज, न्यू जर्सी से मुंबई लाया गया पार्थिव शरीर
प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का पार्थिव शरीर बुधवार को अमेरिका के न्यू जर्सी से मुंबई लाया गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले के श्मशान में गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 9
विश्व भारती विश्वविद्याल में तोड़फोड़ - फोटो : ANI/ Twitter
ईडी ने शुरू की विश्व भारती मेला प्रांगण तोड़फोड़ की जांच
विश्व भारती विश्वविद्यालय के मेला प्रांगण में हुई तोड़फोड़ की घटना की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। ईडी ने बीरभूम पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले में दर्ज एफआइआर की कॉपी मांगी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 9
Corona America - फोटो : PTI
दुनिया में संक्रमण के 54 फीसदी मामले अमेरिकी महाद्वीप में, ट्रंप ने कहा- चीन को कभी माफ नहीं करेंगे
विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां बुधवार को 2.23 करोड़ पार हो गई वहीं अब तक 7.85 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। अमेरिका अब भी विश्व में महामारी को लेकर शीर्ष पर बना हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 9
कोरोना मरीज - फोटो : पीटीआई
दिल्ली में बीते 15 दिनों से संक्रमितों के मुकाबले कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या हुई कम
राजधानी में 15 दिनों से संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रही है। जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में जितने कोरोना के नए केस आए थे। उससे करीब दो गुना मरीज ठीक भी हुए थे, लेकिन अब यह संख्या घट रही है।  
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

9 of 9
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस ने - फोटो : ANI
अमेरिका ने हांगकांग से खत्म किए तीन द्विपक्षीय समझौते, चीन पर लगाए गंभीर आरोप
अमेरिका ने चीन को एक और झटका देते हुए 19 अगस्त 2020 को हांगकांग के साथ किए गए तीन द्विपक्षीय समझौतों को खत्म कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें