हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 9
धरने पर बैठे किसान
- फोटो : अमर उजाला
कृषि कानून: आज चंडीगढ़ कूच करेंगे किसान, सीमा पर पुलिस मुस्तैद, मोहाली में 1500 जवान तैनात
कृषि कानून के विरोध में पंजाब समेत अलग-अलग राज्यों से गुरुवार को हजारों किसान चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके साथ हजारों की संख्या में वाहन भी होंगे। इसे देखते हुए शहर की अलग-अलग सीमा पर चंडीगढ़ पुलिस को तैनात कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 9
एक अक्तूबर से बदलेंगे ये अहम नियम
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
आज से बदल रहे हैं गैस सिलिंडर, इंश्योरेंस, आधार-राशन कार्ड सहित 10 नियम, आपकी जेब पर होगा असर
एक अक्तूबर 2020 यानी कल से भारत में 10 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से एक ओर जहां आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 9
सांकेतिक तस्वीर
Unlock 5.0: अनलॉक 5.0 के दिशानिर्देश जारी, जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अनलॉक-5.0 के दिशानिर्देश बुधवार को जारी कर दिए गए हैं। त्योहारों के सीजन को देखते हुए सरकार ने अनलॉक-5.0 में छूट बढ़ा दी है। अनलॉक 5.0 की शुरुआत कल यानी गुरुवार से होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
अनुराग कश्यप की बढ़ीं मुश्किलें, यौन शोषण के मामले में पुलिस के सामने होंगे पेश
निर्देशक अनुराग कश्यप के ऊपर कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में पायल चाहती थीं कि जल्द से जल्द अनुराग की गिरफ्तारी भी हो जाए। जिसके चलते उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 9
बंजी जंपिंग
- फोटो : अमर उजाला
Unlock-5: ऋषिकेश में आज से लीजिए बंजी जंपिंग का मजा, तस्वीरें देखकर आना चाहेंगे यहां...
साहसिक गतिविधियों में रूचि रखने वाले लोगों के लिए अनलॉक-5 अच्छी खबर लेकर आया है। तीर्थनगरी में कौड़ियाला से मुनिकीरेती तक इको टूरिज्म जोन में रिवर राफ्टिंग शुरू होने के बाद बृहस्पतिवार से यमकेश्वर के मोहन चट्टी क्षेत्र में बंजी जंपिंग भी शुरू होने जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 9
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
अब सड़क किनारे नहीं होगी गाड़ियों की चेकिंग, आज से बदल रहा है नियम, कर लें इन चीजों की तैयारी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में कई बदलाव किए हैं। सरकार की तरफ से जारी नई अधिसूचना पूरे देशभर 1 अक्तूबर 2020 से लागू हो जाएगी। नए नियम के तहत अब ट्रैफिक पुलिस बीच सड़क पर लोगों को रोक कर गाड़ियों के डाक्युमेंट्स चेक नहीं कर सकेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
8 of 9
मुंबई बनाम पंजाब
- फोटो : अमर उजाला
IPL 2020: पिछली हार के गम को भुलाकर नए जोश के साथ मैदान पर उतरेंगे मुंबई और KXIP
आईपीएल के 13वें सीजन का 13वां मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
Petrol Diesel Price: आज घटाए गए डीजल के दाम, जानें कितने रुपये चुकाने होंगे
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज डीजल के दामों में करीब 10 पैसे की कमी की गई है। हालांकि पेट्रोल के दामों में कोई कमी नहीं आई है। बता दें कि पेट्रोल की कीमत में पिछले नौ दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर