फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: युवा गेंदबाजों ने KKR को दिलाई दूसरी जीत, राजस्थान के खिलाफ चमके ये पांच योद्धा

Thu, 01 Oct 2020 02:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : twitter@KKRiders
कोलकाता नाइटराइडर्स ने बुधवार को आईपीएल के 13वें सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल की। दुबई में खेले गए मुकाबले में केकेआर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक की अजेय टीम राजस्थान रॉयल्स को मात दी। इस जीत के साथ ही केकेआर चार अंकों के साथ अंक तालिका में भी ऊपर पहुंच गई है। कोलकाता की इस जीत में गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन पांच खिलाड़ियों के दम पर केकेआर को मिली जीत।
विज्ञापन

2 of 6
शुभमन गिल
शुभमन गिल:
युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 34 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। 
विज्ञापन

3 of 6
इयोन मोर्गन (फाइल फोटो) - फोटो : twitter@WisdenCricket
इयोन मोर्गन: 
बाएं हाथ के बल्लेबाज इयोन मोर्गन ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। मोर्गन ने 23 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक चौका और दो छक्के लगाए।

4 of 6
शिवम मावी - फोटो : Social media
शिवम मावी:
युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी ने एक बार फिर से अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। मावी ने चार ओवर में 20 रन देकर दो बड़े विकेट अपने नाम किए। उन्होंने जोस बटलर और संजू सैमसन को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

5 of 6
कमलेश नागरकोटी - फोटो : Social media
कमलेश नागरकोटी:
चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे युवा तेज गेंदबाज नागरकोटी ने अपने दूसरे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने एक ओवर में राजस्थान  खिलाड़ियों को आउट कर विरोधी टीम के मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने दो ओवर में 13 रन देकर रोबिन उथप्पा और रियान पराग का विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर
पैट कमिंस:
15.5 करोड़ रुपये में केकेआर द्वारा खरीदे गए तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने एक बार फिर से खुद को साबित किया। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही बड़ा योगदान दिया। कमिंस ने बल्लेबाजी में 10 गेंदों में महत्वपूर्ण 12 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में स्टीव स्मिथ का विकेट अपने नाम किया। इतना ही नहीं वे रनों के मामले में भी किफायती रहे और तीन ओवर में मात्र 13 रन दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें