फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 11 Aug 2020 07:18 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media
राजस्थान सियासी संकट: बसपा विधायकों के कांग्रेस में जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई आज
राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच छह बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ भाजपा विधायक मदन दिलावर और बसपा विधायकों की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
सचिन पायलट-प्रियंका गांधी वाड्रा-अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कांग्रेस के घर की ‘तपिश’ भाजपा तक पंहुचने से पायलट ने की इमरजेंसी लैंडिंग
सचिन पायलट ने करीब एक महीने पहले समर्थक विधायकों के साथ जो राजनीतिक उड़ान भरी वह हवा में करतब दिखाने के बाद सुरक्षित लैंडिंग के लिए उसी रनवे पर सिग्नल चाह रहे हैं। कांग्रेस से नजदीकी बढ़ने को पायलट की इमरजेंसी लैंडिंग बताया जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
सचिन पायलट, प्रियंका गांधी एवं अन्य नेताओं के साथ - फोटो : Facebook@Sachin Pilot
राजस्थान सियासी संकट: हाईकमान से मिलकर पायलट की तल्खी दूर, शिकायतों पर विचार करेगी समिति
अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के तेवर नरम पड़ गए हैं। इसके चलते अशोक गहलोत सरकार का संकट टलता दिख रहा है। करीब 31 दिन की खुली नाराजगी के बाद पायलट ने सोमवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

5 of 7
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव - फोटो : अमर उजाला
Janmashtami 2020: नंदगांव में आज जन्मेंगे कन्हाई, राधा का गांव गाएगा बधाई, चहुंओर छाया उल्लास
जन्माष्टमी को लेकर कान्हा के नंदगांव में चहुंओर उमंग और उल्लास है। घर-घर मिठाइयां बन रहीं हैं। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। ब्रज के लाला का मंगलवार को नंदगांव की धरा पर जन्म होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
Donald trump - फोटो : Twitter
अमेरिका: व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी, राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस वार्ता के दौरान व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। स्वयं राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने यह भी कहा कि संभवत: किसी शख्स को गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत केस: इसलिए ठनका ईडी का माथा, संदीप सिंह से हो सकती है पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। इससे पहले इस केस में ईडी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक, उनके पिता इंद्रजीत और सुशांत की बिजनेस मैनेजर रहीं श्रुति मोदी से पूछताछ कर चुकी है। अब कहा जा रहा है कि ईडी निर्माता संदीप सिंह से भी पूछताछ कर सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें