फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम लला के दर्शन करना चाहता है यह पाकिस्तानी क्रिकेटर, अयोध्या आने की जताई ख्वाहिश

Tue, 11 Aug 2020 06:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दानिश कनेरिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में हिन्दुओं की धर्मनगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी और भूमि पूजन किया। उधर पाकिस्तान की तरफ से खेल चुके हिन्दू क्रिकेटर दानिश कानेरिया ने राम मंदिर को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दानिश कनेरिया
कनेरिया ने कहा है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे अयोध्या जरूर जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। कनेरिया ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि वह एक हिंदू हैं और भगवान राम के भक्त हैं। उन्होंने कहा की भगवान राम अगर उन्हें बुलाएंगे तो वे जरूर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Danish kaneria
कनेरिया ने ट्वीट कर लिखा, 'हमारे लिए, यह एक धार्मिक स्थान है और अगर मुझे मौका मिलता है, तो मैं निश्चित रूप से अयोध्या आना चाहूंगा। मैं एक समर्पित हिंदू हूं और मैं हमेशा भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलने की कोशिश करता हूं।

4 of 5
दानिश कनेरिया - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में 39 वर्षीय कनेरिया ने पाकिस्तान टीम पर भेदभाव के आरोप लगाए थे। कनेरिया कुछ समय पहले तब अचानक से चर्चा में आ गए जब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बताया था कि इस गेंदबाज के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों का बर्ताव अच्छा नहीं था। अख्तर ने दावा किया था कि कनेरिया के हिंदू होने की वजह से उनके साथ कुछ क्रिकेटर खाना नहीं खाते थे। इसके बाद कनेरिया ने भी सामने आकर अख्तर की बातों में हामी भरी थी और पाकिस्तान क्रिकेट पर भेदभाव का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दानिश कनेरिया
बात करें कनेरिया के क्रिकेट करियर की तो वे पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से खेलने वाले दूसरे हिन्दू थे। उन्होंने कुल 79 अंतरराष्ट्रीय मैच (61 टेस्ट और 18 वनडे) मैच खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 261 और वनडे में 15 विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें