भोपाल जेल से भागे आठ आतंकियों को पुलिस ने मार गिराया। विपक्ष के नेता इसे सरकारी बंदोबस्त में चूक बता रहे हैं और सरकार से स्पष्टीकरण मांग रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ जेल से भागने वाली उन घटनाओं के बारे में जिन्हें बेहद दुर्लभ कहा जाएगा।
विज्ञापन
किसी ने चम्मच से सुरंग खोदी तो कोई वजन घटाकर हुआ जेल से फरार
2 of 7
सैन फ्रांसिस्को का अलकाट्रस जेल चारों तरफ समुद्र से घिरा है। 1962 में बैंक लूटने के तीन आरोपी अल्फ्रेड क्लेरेंस, जॉन एंजलिन और फ्रैंक मॉरिस ने चम्मचों की कई दिनों में सेल के नीचे से सुरंग खोद डाली। सुरंग पाइप से जुड़ी थी, जिसका पानी समुद्र में गिरता था। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार ये तीनों भागे जरूर लेकिन किनारे तक नहीं पहुंच सके। उनकी डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
किसी ने चम्मच से सुरंग खोदी तो कोई वजन घटाकर हुआ जेल से फरार
3 of 7
हथियारों का स्मगलर युवान रामिटेज टिजेरिना दो साल से मेक्सिको की जेल था। 2011 में उसकी पत्नी एक बड़ा सूटकेस साथ लेकर उससे जेल में मिलने पहुंची। युवान सूटकेस में छिप गया। पत्नी से भारी-भरकम सूटकेस न संभला और पकड़ी गई।
किसी ने चम्मच से सुरंग खोदी तो कोई वजन घटाकर हुआ जेल से फरार
4 of 7
जुलाई 2015 में ड्रग लॉर्ड एल चापो मैक्सिको की गुजमन आल्टीप्लानो जेल से भाग निकला। चापो ने टॉयलेट के नीचे से सुरंग खोद डाली और भाग गया। लेकिन बाद में पकड़ा गया। फिलहाल वह जेल में है।
विज्ञापन
किसी ने चम्मच से सुरंग खोदी तो कोई वजन घटाकर हुआ जेल से फरार
5 of 7
जेल से भागने का यह मामला एक दम फिल्मी लगता है। फ्रांस की मेत्ज जेल में लूट और मर्डर के आरोपी पास्कल पाएट ने दो बार जेल से भागने के लिए हैलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। 2001 में पाएट ने एक जेल में रखे एक हेलीकॉप्टर को हाइजैककर भागने की कोशिश की, 2007 में उसने फिर एक बार हेलिकॉप्टर हाईजैक कर भागने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन
किसी ने चम्मच से सुरंग खोदी तो कोई वजन घटाकर हुआ जेल से फरार
6 of 7
1974 से 1978 के बीच अमेरिका में कई महिलाओं की हत्या करने वाला सीरियल किलर थियोडोर रॉबर्ट बंडी कोलोराडो की जेल से पहली बार वे खिड़की कूदकर फरार हुआ लेकिन कुछ दिनों में पकड़ा गया। दोबारा जेल से भागने के लिए रॉबर्ट ने अपना वजन घटाया, ताकि छत में लगे बिजली कनेक्शन वाले होल से निकल सके। कुछ दिनों बाद वह फिर से पकड़ा गया और उसे मौत की सजा दी गई।