पूरे देश में जहां कोरोना महामारी को लेकर परेशानी का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर, कुछ ऐसे भी लोग हैं जो फर्जी खबरों को फैलाने से बिलकुल बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर यकीन करके लोग एक-दूसरे के पास भेज रहे हैं। इस वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि बिहार की हाजीपुर जेल में कोरोना का संदिग्ध मरीज मिला है। अमर उजाला ने इस पोस्ट की पड़ताल की तो पाया कि हाजीपुर जेल में एक मॉक ड्रिल के वीडियो को गलत डिस्क्रिप्शन के साथ कोरोना के मरीज के नाम पर वायरल किया जा रहा है, जबकि यह एक सामान्य सी मॉक ड्रिल थी।
दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स
दावे का आधार- एक वायरल वीडियो
क्या किया जा रहा है दावा- बिहार की हाजीपुर जेल में कोरोना का संदिग्ध मरीज मिला है।
पड़ताल के चरण-
सबसे पहले ध्यानपूर्वक फ्रेम दर फ्रेम यह देखा कि वीडियो में क्या दिख रहा है-
वीडियो में क्या दिख रहा है-
इस वीडियो में एक पुलिस का सिपाही दिखाई देता है, जो गेट से आ रहा है और जमीन पर अचानक गिर पड़ता है,
- जिसकी सांस बहुत तेज फूलती हुई दिखाई देती है
- जमीन पर गिरता है और छींकने लगता है। उसको देखकर मालूम पड़ता है कि उसे सांस लेने में खासी दिक्कत हो रही है।
- वहीं मौजूद उसके और भी साथी उसके पास दौड़कर आते हैं।
- तुरंत उसके उपचार का इंतजाम किया जाता है।
- वायरलेस पर मैसेज भेजा जाता है और तुरंत ही डॉक्टर भी लोकेशन पर आ जाते हैं।
- बीमार पुलिसवाले को पहले एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया जाता है।
- वीडियो इस दावे के साथ शेयर हो रहा है कि उसमें दिखने वाला पुलिसवाला कोरोना वायरस से संक्रमित था और ये घटना हाजीपुर जेल की है।
- एक सटीक की-वर्ड लगाकर यूट्यूब पर सर्च किया।
- 'coronavirus Hajipur jail' की-वर्ड का इस्तेमाल किया।
- इस पर हाजीपुर जेल जुड़े कुछ वीडियो मिले,
- जिनमें यही फुटेज इस्तेमाल हुआ था।
- डिस्क्रिप्शन में लिखा था - 'ये एक मॉक ड्रिल का वीडियो है'
सर्च करने पर हमें वैशाली न्यूज की फुटेज मिली जिसमें यह साफ लिखा था यह मॉक ड्रिल का वीडियो है।
पड़ताल का परिणाम-
अमर उजाला ने पड़ताल में पाया कि बिहार के हाजीपुर जेल में कोरोना को लेकर एक मॉक ड्रिल का वीडियो है, जिसकों फर्जी दावे के साथ वायरल किया गया है। कोरोना वायरस से जुड़ी हर फेक न्यूज और भ्रामक जानकारियों से लड़ना है। खबरों को भी झूठे तथ्यों के संक्रमण से बचाना है। अफवाहों से सावधान रहें और कुछ भी शेयर करते समय जांच पड़ताल कर लें।
कोरोना वायरस और फेक न्यूज से सावधानी ही बचाव है।
*Fact Check By Google Certified Fact Checker.
Apply Tools-
-Google Reverse Image Search
-InVID Tool For Video
-AMNESTY Youtube Data Viewer
-Watch Frame By Frame Tool