Tata HBX Auto Expo 2020
- फोटो : Social Media
डाइमेंशन
टाटा मोटर्स का दावा है कि इसके मस्क्युलर डिजाइन के चलते यह युवा ग्राहकों में काफी लोकप्रिय होगी। यह छोटी एसयूवी अडवेंचर ड्राइविंग का मजा देगी। इसे किसी भी तरह के सतह पर चलाया जा सकता है। इस मिनी एसयूवी में ऑफ-रोडिंग की क्षमता है। टाटा एचबीएक्स की लंबाई 3860 एमएम, चौड़ाई 1900 एमएम (मिरर्स के साथ) और ऊंचाई 1880 एमएम (रूफ रैक के साथ) है। इसका व्हीलबेस 2445 एमएम है।
वहीं साइज के मामले में यह अपनी प्रतिद्वंद्वी कारों मारुति इग्निस और महिंद्रा केयूवी100 से बड़ी है। इग्निस की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: 3700 एमएम, 1690 एमएम और 1595 एमएम है। वहीं, केयूवी100 की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: 3700एमएम, 1735एमएम और 1655 एमएम है।
| डाइमेंशन |
टाटा एचबीएक्स |
मारुति इग्निस |
महिंद्रा केयूवी100 |
| लंबाई |
3860 एमएम |
3700 एमएम |
3700 एमएम |
| चौड़ाई |
1900 एमएम (मिरर्स के साथ) |
1690 एमएम |
1735 एमएम |
| उंचाई |
1880 एमएम (रूफ रैक के साथ) |
1595 एमएम |
1655 एमएम |
| व्हीलबेस |
2445 एमएम |
2435 एमएम |
2385 एमएम |