फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न की तस्वीरें: पंजाब में आप की सुनामी में बाकी सब साफ, यूपी-उत्तराखंड में भाजपा की दमदार वापसी

Thu, 10 Mar 2022 07:53 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप ने पहली बार दिल्ली के बाहर किसी राज्य में अपनी सरकार बनाई है। वहीं, भाजपा के लिए सबसे बड़ी जीत उत्तर प्रदेश में रही जहां उसने योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की है।
विज्ञापन
1 of 12
विधानसभा चुनाव नतीजे 2022 - फोटो : PTI
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे लगभग आ चुके हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन कर विपक्ष के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आप ने पहली बार दिल्ली के बाहर किसी राज्य में अपनी सरकार बनाई है। यहां भी उसने दिल्ली की तर्ज पर ही प्रचंड बहुमत हासिल किया। भगवंत मान पंजाब के नए सीएम होंगे। वहीं, भाजपा के लिए सबसे बड़ी जीत उत्तर प्रदेश में रही जहां उसने योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की है। उत्तराखंड में भी भाजपा ने दोबारा वापसी कर पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला। मणिपुर में भी भाजपा ने पहले से अधिक मजबूती से वापसी की तो गोवा में भी बहुमत के करीब है। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं कि इस जीत के बाद कैसा रहा पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल। 
विज्ञापन

2 of 12
यूपी में भाजपा की जीत पर जश्न - फोटो : PTI
यूपी में काउंटिंग शुरू होने के बाद से ही भाजपा के पक्ष में रुझान आने लगे और दोपहर आते-आते तय हो गया कि भाजपा जबरदस्त वापसी कर रही है। इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 12
कोलकाता में भी जश्न - फोटो : PTI
इन राज्यों में भाजपा की जीत का जश्न कोलकाता में भी कार्यकर्ताओं ने मनाया। 

4 of 12
आप ने मनाया जश्न - फोटो : PTI
पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर पूर्व सीट से करारी हार मिली है। यहां आम आदमी पार्टी जीवन ज्योति कौर ने उन्हें हराया।
विज्ञापन

5 of 12
यूपी में भाजपा की जीत - फोटो : PTI
यूपी में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा गठबंधन इस बार 260 से अधिक सीटों पर जीत रहा है। 
विज्ञापन

6 of 12
विधानसभा चुनाव नतीजे 2022 - फोटो : PTI
सीएम योगी ने गोरखपुर सदर सीट से एक लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। 
विज्ञापन

7 of 12
विधानसभा चुनाव नतीजे 2022 - फोटो : PTI
योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार यूपी के सीएम बनेंगे। इसी के साथ उन्होंने 37 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है जिसमें कोई लगातार दो बार सीएम नहीं बना है। 

8 of 12
मुंबई में आप कार्यकर्ताओं का जश्न - फोटो : PTI
पंजाब चुनाव में भारी जीत के बाद मुंबई में आप कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 

9 of 12
पटियाला के आप उम्मीदवार - फोटो : PTI
पटियाला के आप उम्मीदवार अपनी जीत का सर्टीफिकेट लेने के बाद इसे दिखाते हुए। पटियाला शहर से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की हार ने सभी को चौंका दिया है। आप उम्मीदवार पूर्व मेयर अजीतपाल कोहली ने उन्हें करारी मात दी। 

10 of 12
भाजपा का जश्न - फोटो : PTI
यूपी में शानदार जीत के बाद बनारस में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। 

11 of 12
कोलकाता में भी जश्न - फोटो : PTI
विधानसबा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन का जश्न कोलकाता में भी मनाया गया। 
विज्ञापन

12 of 12
पटना में भी जश्न - फोटो : PTI
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में भी इस जीत का जश्न मनाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें