फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के पांच आलीशान हवाई अड्डे, जिनकी खूबसूरती के पीछे फेल हैं फाइव स्टार होटल

Thu, 10 Mar 2022 06:41 PM IST
शशि सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लग्जरी एयरपोर्ट - फोटो : social media
सफर करना तो लोगों को बेहद पसंद होता है लेकिन लोगों को रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और एयरपोर्ट पर इंतजार करना सबसे ज्यादा बोरिंग लगता है। शायद आपने भी कई बार ट्रेन या अपनी फ्लाइट का इंतजार किया होगा जो आपको कतई पसंद नहीं आया होगा, लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं दुनिया के ऐसे आलीशान और लग्जरी हवाई अड्डों के बारे में जिनकी खूबसूरती के आगे फाइव स्टार होटल भी आपको फेल लगेंगे, अगर आपको यहां पर फ्लाइट का इंतजार भी करना पड़े तो आपको बुरा लगने की बजाय यहां की खूबसूरती देख अच्छा लगेगा।
विज्ञापन

2 of 5
कतर एयरपोर्ट - फोटो : social media
हमाद एयरपोर्ट कतर
कतर के हमाद एयरपोर्ट की गिनती दुनिया के सबसे लग्जरी एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स में की जाती है। इस एयरपोर्ट का निर्माण तकरीबन 16 मिलियन डॉलर यानी 11 खरब रुपये से अधिक लागत से हुआ है। 5400 हेक्टेयर में फैले इस आलीशान एयरपोर्ट की खूबसूरती देखते ही बनती है।
विज्ञापन

3 of 5
सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट - फोटो : Social media
सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट-
सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट अपने खूबसूरत गार्डन, छोटी-छोटी नहरों, और वाटरफॉल्स के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां पर कई खूबसूरत थीम पार्क बने हुए हैं।

4 of 5
हांगकांग एयरपोर्ट - फोटो : social media
हांगकांग एयरपोर्ट
यह एयरपोर्ट एक मानव निर्मित द्वीप पर बनाया गया है। हांगकांग एयरपोर्ट को भी दुनिया के सबसे लग्जरी एयरपोर्ट में गिना जाता है। यहां पर आपको इंतजार करते हुए बिलकुल बोरियत महसूस नहीं होगी क्योंकि यहां पर आईमैक्स सिनेमा हॉल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैककैरन इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : Social media
मैककैरन इंटरनेशनल एयरपोर्ट-
लास वैगास का मैककैरन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भित्तीचित्रों और मूर्तिकला के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही आपको यहां फ्लाइट का इंतजार करते हुए बोर भी नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि आप यहां पर खाली वक्त में गैमलिंग भी खेल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें