Aliens Come On Earth in These Five Mysterious City: दुनियाभर में कई रहस्यमयी और काल्पनिक शहर हैं जो अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन प्राचीन काल्पनिक शहरों के बारे में पुरातत्वविद सालों से शोध कर रहे हैं। बताया जाता है कि कई प्राचीन शहर समुद्र में समा गए हैं जबकि दावा किया जाता है कि कई शहरों में एलियन आते रहते हैं। हम आपको ऐसे ही रहस्यमयी शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन शहरों के बारे में दुनियाभर में कई कहानियों की चर्चा की जाती है।
अटलांटिस
अटलांटिस एक ऐसा शहर है जिसके बारे में कहा जाता है कि अटलांटिक महासागर मे टापू पर स्थित था। यह शहर समुद्र में समा गया। इस शहर की तलाश शोधकर्ता काफी लंबे समय से कर रहे हैं। ग्रीक दार्शनिक प्लेटो ने 360 ईसा पूर्व सबसे पहले अटलांटिस शहर के बारे में बताया था। उन्होंने अटलांटिस को बेहद विकसित सभ्यता बताया था। उनका कहना था कि इस शहर के पास नौसेना थी जो एडवांस्ड सेना थी। प्लेटो के दावे के मुताबिक, यह शहर बाढ़ और भूकंप की वजह पानी में डूब गया।