फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: ज्ञानवापी विवाद और श्रीलंका संकट पर आया बड़ा अपडेट और पीएम मोदी पहुंचे नेपाल, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Mon, 16 May 2022 10:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही जगह पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का काम सोमवार को पूरा हो गया। सर्वे के बाद हिन्दू पक्ष दावा कर रहा है कि मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग मिला है। वहीं, मुस्लिम पक्ष इन दावों को खारिज कर रहा है। सर्वे के बाद जो दावे किए जा रहे हैं, उनसे एक बार फिर देश के मंदिर-मस्जिद विवाद बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की यात्रा की। उन्होंने भगवान बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी का दौरा किया। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही जगह पर...
विज्ञापन

2 of 7
Gyanvapi Case - फोटो : Amar Ujala
ज्ञानवापी विवाद पर सबसे बड़ी खबर
अदालत के आदेश पर वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे का काम सोमवार को लगभग सवा 10 बजे पूरा हो गया। जिस आशय से सर्वे कराया जा रहा था उसका उद्देश्य भी लगभग पूरा हो गया। बताया जा रहा है कि सर्वे टीम को परिसर के एक हिस्से में शिवलिंग नजर आया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
नरेंद्र मोदी। - फोटो : Amar Ujala
पीएम मोदी ने किया नेपाल का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल यात्रा पर हैं। वह गौतम बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी का दौरा किया। साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक में छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
भारतीय और चीनी सेना (फाइल फोटो) - फोटो : social media
अरुणाचल सीमा पर तेजी से बुनियादी ढांचा बढ़ा रहा चीन
भारतीय सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख ने सोमवार को दावा किया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) अब अरुणाचल प्रदेश से सटी सीमा के करीब अपनी तरफ तेजी से बुनियादी ढांचे को विकसित करने में जुटी है। हालांकि, पूर्वी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलीता ने यह भी दावा किया कि भारत भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के काम में जुटा है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटने की क्षमताएं तैयार रखी जा सकें। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड दौरे के लिए पुजारा की वापसी तय
भारत को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना है। इस दौरे के लिए अजिंक्य रहाणे को आराम दिया जा सकता है। रहाणे फिलहाल ग्रेड-थ्री हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। उन्हें ये चोट आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में लगी। इसकी वजह से रहाणे कम से कम चार हफ्ते के लिए क्रिकेट से दूर  बाहर रह सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
रानिल विक्रमसिंघे - फोटो : ANI
नए पीएम रानिल विक्रमसिंघे का राजपक्षे कुनबे पर निशाना
श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने सोमवार को पहली बार राष्ट्र के नाम संबोधन में देश में उभरी समस्याओं पर बात की। राजपक्षे परिवार पर निशाना साधते हुए विक्रमसिंघे ने कहा कि उनका लक्ष्य किसी परिवार या समूह को बचाना नहीं, बल्कि संकट में पड़े देश को संभालना है। गौरतलब है कि हाल ही में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने विपक्ष के दबाव के चलते अपने भाई महिंदा राजपक्षे को पीएम पद से हटा दिया था। हालांकि, उन्होंने अपना पद नहीं छोड़ा और देश के26वें प्रधानमंत्री के तौर पर रानिल विक्रमसिंघे को नियुक्त किया।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोरोना के बहाने बुजुर्गों को मिलने वाली छूट खत्म। - फोटो : अमर उजाला/सोनू कुमार
रेलवे ने की 1500 करोड़ रुपये की कमाई
भारतीय रेलवे ने कोरोना महामारी के बाद से टिकट पर बुजुर्गों को मिलने वाली छूट को खत्म कर के जबरदस्त फायदा उठाया है। एक आरटीआई के जरिए खुलासा हुआ है कि रेलवे ने मार्च 2020 के बाद से दो साल में करीब 1500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें