फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: भारत ने जीता थॉमस कप और एंड्रयू साइमंड्स नहीं रहे, भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Sun, 15 May 2022 09:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की बड़ी खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
थॉमस कप के फाइनल मैच में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया है। भारत ने 14 बार यह टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को पराजित किया है। लक्ष्य सेन ने पहले और सात्विक चिराग की जोड़ी ने दूसरे मैच में भारत को जीत दिलाई। इसके बाद किदांबी श्रीकांत ने तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम को पहली बार थॉमस कप का चैंपियन बनाया। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की बड़ी खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 7
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
10 प्वाइंट में जानें कैसे चैंपियन बना भारत?
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने 73 साल के थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार खिताब जीता। फाइनल में टीम इंडिया ने 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया की टीम को 3-0 से हराया। इस जीत ने न केवल बैडमिंटन की बादशाहत कायम की, बल्कि यह भी जताया कि अब इस खेल पर से डेनमार्क, मलेशिया, इंडोनेशिया और चीन की बादशाहत खत्म हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 विश्व कप जिताने में एंड्रयू साइमंड्स ने अहम किरदार निभाया था - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर साइमंड्स नहीं रहे
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स नहीं रहे। शनिवार रात टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में साइमंड्स का निधन हो गया। इस दुखद सूचना से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
मौसम अपडेट: आसमान से बरस रही आग
उत्तर भारत में चल रहे लू के प्रकोप के बीच रविवार को गर्मी ने दिल्ली को बेहाल कर दिया। आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर सामान्य से पांच अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ रविवार का दिन बीते पांच सालों में सबसे गर्म रहा है। इससे पहले 2017 में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं, दिल्ली के मुंगेशपुर इलाका में पारा 49.2 व नजफगढ़ में 49.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
IIFA 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आईफा अवॉर्ड्स स्थगित
अबू धाबी में होने जा रहे आईफा अवॉर्ड के 22वें सीजन को स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के शोक में वहां 40 दिनों के शोक की घोषणा की गई है। इस कारण 20-21 मई 2022 को अबू धाबी में आयोजित होने वाले IIFA अवॉर्ड को स्थगित कर दिया गया है। इवेंट की नई डेट आ गई हैं। इवेंट का आयोजन अब 14-16 जुलाई को होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
चिंतन शिविर में राहुल गांधी और सोनिया गांधी। - फोटो : Social Media
राहुल गांधी ही होंगे पार्टी के अगले प्रेजिडेंट!
उदयपुर में हुए कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में पार्टी से लेकर देश के तमाम मुद्दों पर जमकर चर्चा हुई। कई मसौदे पास किए गए, लेकिन इन सबसे इतर एक सबसे बड़ा मुद्दा जो पूरे चिंतन शिविर में छाया रहा वहीं था कि पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। जानकारी के मुताबिक तय यही हुआ है कि राहुल गांधी पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके लिए बाकायदा एक तय प्रक्रिया के तहत उनका चुनाव किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फायरिंग - फोटो : Social Media
न्यूयॉर्क: सुपरमार्केट में गोलीबारी से 10 की मौत
न्यूयॉर्क में शनिवार की दोपहर में बफेलो के एक सुपरमार्केट में गोलीबारी की घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस के मुताबिक बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें