फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि-3: इस मिसाइल की जद में पूरा पाक, एक सेकेंड में पांच किलोमीटर है रफ्तार

Sun, 01 Dec 2019 09:52 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
अग्नि-3
भारत ने शनिवार देर रात ओडिशा के बालासोर टेस्टिंग रेंज से परमाणु क्षमता युक्त स्वदेशी मिसाइल अग्नि-3 का पहला रात्रि परीक्षण किया। इस दौरान मिसाइल ने पूर्व निर्धारिक अपने सभी लक्ष्यों को हासिल किया। यह मिसाइल पाकिस्तान में स्थित किसी भी ठिकाने को पल भर में तबाह कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 11
मिसाइल का प्रहार - फोटो : Missile
पाकिस्तान और चीन से बढ़ते खतरों को देखते हुए भारत अपनी रक्षा तैयारियों को मुकम्मल करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में सेना की एकीकृत सामरिक कमान ने सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-3 मिसाइल का परीक्षण किया। अग्नि-3 मिसाइल आधे चीन में कहीं भी मार कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 11
अग्नि-3
बालासोर के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर बनी इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के लांच कॉम्प्लेक्स-4 से इस मिसाइल को मोबाइल लांचर के जरिये फायर किया गया। इस मिसाइल का रात्रि परीक्षण सेना के यूजर ट्रायल्स के तहत किया गया।

4 of 11
agni 3 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या होता है मोबाइल लॉन्चर
जब किसी ट्रक या ट्रेन के प्लेटफॉर्म के ऊपर मिसाइल को लॉन्च के लिए सेट किया जाता है तो उस प्लेटफॉर्म को मोबाइल लॉन्चर कहा जाता है। इससे मिसाइल को जल्द से जल्द कहीं भी ले जाकर लॉन्च किया जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 11
अग्नि-3
इस दौरान सेना और डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने मिसाइल के प्रक्षेपण पथ की पूरी निगरानी की। 1.5 टन वजन के हथियार ले जाने में सक्षण इस मिसाइल को पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन

6 of 11
मिसाइल - फोटो : Social Media
अग्नि-3 सीरीज की मिसाइल के प्रदर्शन की निरंतरता को परखने के लिए चौथा यूजर ट्रायल था। हालांकि रात्रि में पहली बार इस परीक्षण को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

7 of 11
agni-3 - फोटो : self
हाइब्रिड नेविगेशन से सटीक निशाना
डीआरडीओ वैज्ञानिकों के मुताबिक, अग्नि-3 मिसाइल में हाइब्रिड नेविगेशन, गाइडेंस और कंट्रोल सिस्टम लगा हुआ है, जिसे मिसाइल पर लगा एडवांस कंप्यूटर संचालित करता है। 

8 of 11
मिसाइल - फोटो : Social media
इस नेविगेशन सिस्टम के चलते ही इस मिसाइल का निशाना बिल्कुल सटीक होता है। इस पूरे इलेक्ट्रोनिक सिस्टम को ज्यादा कंपन, गर्मी और ध्वनिक प्रभावों को संभालने लायक बनाया गया है।

9 of 11
मिसाइल हमला - फोटो : Social Media
कुछ खास है यह मिसाइल
यह मिसाइल 3500 किलोमीटर दूरी तक सटीक निशाना भेदने की क्षमता रखती है। इसकी जद में पूरा पाकिस्तान और आधा चीन आता है। 

10 of 11
अग्नि मिसाइल
इस मिसाइल की साइज भी बहुत ज्यादा है। इसकी लंबाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर है। जो एक सेकेंड में पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।
विज्ञापन

11 of 11
मिसाइल का हमला - फोटो : Social Media
50 टन वजन वाली मिसाइल में दो चरणों वाला इंजन लगा है जो ठोस ईंधन से चलता है। यह मिसाइल अपने साथ 1.5 टन का हथियार ले जाने में सक्षम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें