फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल 10 दिन में ‘पूरी तरह’ बिकी Ford की यह SUV, 10 मिनट की चार्जिंग में चलती है 60 किमी

Sun, 01 Dec 2019 09:11 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Ford Mustang Mach-E SUV - फोटो : Social Media
हाल ही फोर्ड ने Mustang Mach-E SUV लॉन्च की है, जिसकी बाजार में चर्चा जोरों पर है। मस्टैंग फोर्ड का बड़ा नामी-गिरामी ब्रांड रहा है। खास बात यह है कि फोर्ड की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है, लेकिन यह कई सस्ती नहीं है। बावजूद इसके यह फोर्ड की अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन चुकी है।
विज्ञापन

2 of 6
Ford Mustang Mach-E SUV Rear - फोटो : Social Media

31.60 लाख रुपये से शुरू

Ford Mustang Mach-E SUV लॉन्चिंग के मात्र 10 दिनों में ही पूरी तरह से सोल्ड आउट हो चुकी है। इस एसयूवी के टॉप वेरियंट की कीमत 59,500 डॉलर यानी 42.70 लाख भारतीय रुपये है। इसकी शुरुआती कीमत 43,895 डॉलर यानी करीब 31.60 लाख रुपये है। फोर्ड ने इस एसयूवी को 18 नवंबर को लॉन्च किया था। कंपनी की योजना है कि पहले साल दुनियाभर में केवल 50 हजार यूनिट्स ही बनाई जाएंगी। वहीं सोल्ड आउट होने के बाद फोर्ड ने इसकी बुकिंग भी बंद कर दी है और इसके पहले बैच की डिलीवरी अगले साल के आखिर तक की जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 6
फोर्ड मस्टैंग इंडिया ड्राइव - फोटो : Amit Dwivedi

1964 में आई थी Ford Mustang

गौरतलब है कि फोर्ड मस्टैंग कंपनी की प्रसिद्ध स्पोर्ट्स कार रह चुकी है। इस कार को पहली बार 1964 में लॉन्च किया गया था। इस एसयूवी को कंपनी के मैक्सिको प्लांट में बनाया जा रहा है। वहीं इसकी खासियत है इसकी मस्कुलर लाइनिंग। अपनी नाम की तरह यह डिजाइनिंग में भी मस्टैंग का अग्रेसिव लुक मिलेगा। मस्टैंग माक-ई के फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल के साथ ट्रिपल-पॉड हेडलाइट्स और कूप कार जैसी रूफ लाइन दी गई है। वहीं पीछे मस्टैंग से इंस्पायर्ड ट्रिपल-बार टेल लाइट्स दी गई हैं। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और काले रंग की दी गई है।

4 of 6
Ford Mustang Mach-E SUV Interior - फोटो : Social Media

पांच वर्जन में लॉन्च

इस एसयूवी में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 15.5 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। पांच सीटों वाली एसयूवी में सिंक फोर इंफोटेनमेंट सिस्टम, बैंग एंड ओलफेंस स्पीकर, पैनोरैमिक फिक्स्ड ग्लास रूफ दी गई है। यह एसयूवी पांच वर्जन सिलेक्ट, कैलिफोर्निया रूट 1, प्रीमियम, फर्स्ट एडिशन और जीटी वर्जन में आएगी।
विज्ञापन

5 of 6
Ford Mustang Mach-E SUV Colors - फोटो : ford

480 किमी तक की रेंज

इस एसयूवी में दो बैटरी ऑप्शन दिया गया है स्टैंडर्ड रेंज में 75.7 kWh और एक्सटेंडेड रेंज में 98.8 kWh की बैटरी दी गई है। यह फुल चार्जिंग पर 337 से 480 किमी की दूरी तय करेगी। खास बात यह है कि इस एसयूवी में रिअर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन भी दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mustang Mach E charging - फोटो : Social Media

10 मिनट की चार्जिंग में 60 किमी

Ford Mustang Mach-E SUV का टॉप वेरियंट तीन सेकड से कम वक्त में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। वहीं मात्र 10 मिनट की चार्जिंग में यह 60 किमी की दूरी तय कर सकती है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जर से यह मात्र 38 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें