फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में हादसा: ट्रैक पर खड़ी थी कंचनजंगा एक्सप्रेस, पीछे से मालगाड़ी ने मारी टक्कर; इंजन पर चढ़े डिब्बे

Mon, 17 Jun 2024 11:54 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम बंगाल में जलपाईगड़ी के पास भयानक रेल हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस से भिड़ी मालगाड़ी, अब तक 8 की माैत, कई घायल,
विज्ञापन
1 of 15
रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल में दार्जिंलिंग के जलपाईगुड़ी के पास भयानक रेल हादसा हुआ है। इस रेल हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस से एक मालगाड़ी भिड़ गई। इस भयानक रेल हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। 60 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 15
पश्चिम बंगाल में हुआ रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला

इस भयानक रेल हादसे में इंजन पर बोगियां तक चढ़ गई। वहीं कई बोगियां पटरी से भी उतर गई थीं। तस्वीरों में हवा में लहरा रही बोगियां देखी जा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 15
इंजन पर चढ़ी सीटें - फोटो : अमर उजाला
हादसा इतना भयानक था, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इंजन पर ट्रेन की बोगी चढ़ गई। तस्वीर में देखा जा सकता है, कि डिब्बा हवा में लहरा रहा है

4 of 15
रेल हादसा - फोटो : pti
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के पास हुए इस रेल हादसे में दुर्घटनाग्रस्त लोगों को बचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अबतक लगभग 30 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन

5 of 15
हेल्पलाइन नंबर जारी - फोटो : एएनआई
दुर्घटना के बाद रंगापानी स्टेशन पर एक नियंत्रण डेस्क स्थापितदुर्घटना के बाद रंगापानी स्टेशन पर एक नियंत्रण डेस्क स्थापित की गई है। वहीं रेल प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन

6 of 15
चकनाचूर हुए डिब्बे - फोटो : pti
जलपाईगुड़ी के पास हुए इस रेल हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, भयानक रेल हादसे में कई बोगियां चकनाचूर और कई क्षतिग्रस्त गई हैं।
विज्ञापन

7 of 15
पटरी से उतरे डिब्बे - फोटो : एएनआई
पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे में गाड़ियों की जोरदार भिडंत में कई बोगियां पटरी से उतर गई थीं। यही नहीं मौके पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग भी बाद बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

8 of 15
बोगियां भी हुई चकनाचूर - फोटो : अमर उजाला
रेल हादसे में कई सारी बोगियां चकनाचूर हो गई हैं। हादसे का शिकार हुए लोगों का अस्पताल भेजा जा रहा है।

9 of 15
राहत कैंप में भेजे जा रहे यात्री - फोटो : एएनआई
दार्जिलिंग पुलिस के अतिरिक्त एसपी अभिषेक रॉय ने कहा, "दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई है। स्थिति गंभीर है। यह हादसा तब हुआ जब एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई।" यात्रियों को उनके सामान के साथ निकालकर राहत कैंप में भेजा जा रहा है।

10 of 15
यात्री ने बताया, जोरदार झटके के साथ आई आवाज - फोटो : एएनआई
कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के एक यात्री ने कहा, "जब ट्रेन से टक्कर हुई तब मैं B1 कोच में यात्रा कर रहा था। मुझे बचा लिया गया है, मेरे सिर पर चोट आई है।"

11 of 15
एनडीआरफ और पुलिस टीम मौजूद - फोटो : एएनआई
दार्जिलिंग जिले के रुइधासा में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना स्थल पर एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें पहुंच चुकी हैं। फंसे हुए यात्रियों को निकाला जा रहा है।

12 of 15
रेल हादसा - फोटो : pti
रेल हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 

13 of 15
रेल हादसा - फोटो : pti
सुरक्षित निकले यात्री परिजनों को दे रहे सलामती खबर, एनडीआफ और पुलिस की टीमें बचाव में कार्य में लगी हुई हैं।

14 of 15
रेल हादसा - फोटो : pti
गृहमंत्री ने भी रेल हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए, पीड़ितों के परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की है। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। 
विज्ञापन

15 of 15
रेल हादसा - फोटो : pti
पीएम मोदी ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की बात की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें